Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

गाजियाबाद की झुग्गी में लगी भीषण आग, ढाई वर्षीय बच्ची जिंदा जली

जनवाणी संवाददाता |

गाजियाबाद: सिहानी स्थित झुग्गी झोपड़ियों में सोमवार को भीषण आग लगने से आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। आग लगते ही इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। यह आग आज दोपहर करीब साढ़े तीन बजे लगी।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची है। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने का काम कर रही हैं। आपको बता दें कि घटनास्थल पर करीब ढाई सौ झुग्गियां हैं, करीब डेढ़ सौ से ज्यादा झुग्गियां आग की चपेट में आ गईं।

GZB 1 copy

देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। आग की लपटों के बीच सिलेंडर फटने से स्थिति और भयावह हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

GZB 3 copy

बताया जा रहा है कि भीषण अग्निकांड में आसाम निवासी मोहम्मद हैदर की ढाई वर्षीय बच्ची जिंदा जल गई। अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img