Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

नगर निगम ग्रीन बेल्ट पर बनायेगा पार्किंग

  • ग्रीन बेल्ट से हटेगा अवैध कब्जा, राजस्व की होगी प्राप्ति
  • ग्रीन बेल्ट पर जल्द ही स्थान किये जाएंगे चिह्नित

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: तेजगढ़ी से हापुड़ चुंगी तक तैयार हुई ग्रीन बेल्ट पर हुए अवैध कब्जों को रोकने के लिये निगम ने एक नई योजना तैयार की है। अब नगर निगम यहां कब्जे वाले स्थानों को चिह्नित कर यहां पार्किंग बनायेगा, जिससे ग्रीन बेल्ट से अवैध कब्जा भी हटेगा और नगर निगम को राजस्व की प्राप्ति भी होगी। जल्द ही यहां ग्रीन बेल्ट के सौंदर्यीकरण और पौधरोपण का कार्य पूरा हो जायेगा इसके बाद यहां स्थान चिह्नित किये जाएंगे।

नगर निगम की ओर से तेजगढ़ी चौराहे से लेकर हापुड़ चुंगी तक करीब दो से ढाई किमी के क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट का निर्माण किया जा रहा है। यहां पहले लोगों ने जमीन पर कब्जा कर रखा था। कहीं पर दुकानों चल रही थी तो कहीं पर पार्किंग की जा रही थी। अब पिछले कई माह से नगर निगम ने यहां से कब्जा हटाकर यहां ग्रीन बेल्ट का निर्माण कराया। इसके बाद यहां ग्रीन बेल्ट के दोनों ओर निगम की ओर से यहां रेलिंग लगाये जाने का कार्य किया जा रहा है।

जिसमें कुछ जगह खाली भी छोड़ी जा रही है, लेकिन यहां कई अस्पताल संचालकों और अन्य प्रतिष्ठान संचालकों ने ग्रीन बेल्ट के अंदर ही वाहन खड़े करने शुरू कर दिये थे। यहां कैपिटल हॉस्पिटल, अुर्जन हॉस्पिटल समेत कई अन्य प्रतिष्ठानों द्वारा भी वाहनों को ग्रीन बेल्ट में ही खड़ा कराया जा रहा था जिसे जनवाणी की ओर से प्रमुखता से उठाया गया था। खबर प्रकाशित होने के बाद अब नगर निगम यहां ग्रीन बेल्ट को पूरी तरह से तैयार करने के बाद जहां जहां वाहनों को खड़ा किया जा सकता है।

वहां पर वैद्य पार्किंग बनाये जाने की योजना बनाई है। सहायक नगरायुक्त व नगर निगम पार्किंग प्रभारी इंद्र विजय ने बताया कि ग्रीन बेल्ट पर जहां भी कब्जा है उसे हटाया जायेगा और जहां वाहन खड़े हैं, उन्हें चिह्नित कर उन स्थानों पर नगर निगम की ओर से पार्किंग का ठेका छोड़ा जायेगा। इससे ग्रीन बेल्ट पर अवैध कब्जा भी नहीं होगा और निगम को रेवन्यू की भी प्राप्ति होगी। ग्रीन बेल्ट का कार्य जल्द ही पूरा हो जायेगा दोनों ओर रेलिंग लगाये जाने का कार्य लगभग आधा पूरा हो चुका है।

वहीं, इस संबंध में सहायक नगरायुक्त इंद्र विजय का कहना है कि ग्रीन बेल्ट को कब्जामुक्त कराया जायेगा और यहां ऐसे स्थान चिह्नित किये जाएंगे जहां वाहन खड़े हो सकेंगे। इसके बाद नगर निगम की ओर से यहां ग्रीन बेल्ट में पार्किंग का ठेका छोड़ा जायेगा। उसके बाद सिर्फ वहीं वाहन खड़े हो सकेंगे। इसके अलावा जहां कब्जा किया जायेगा उसके खिलाफ मुकदमा कायम कराया जायेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Ahilyabai Holkar: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को पीएम मोदी ने दीं श्रद्धांजलि, कहा– देश हमेशा रहेगा ऋणी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार...

PM Modi: राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर आज लगेगी मुहर?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री...

CUET UG 2026: तकनीकी खराबी के बाद NTA ने लिया फैसला, प्रभावित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Delhi News: साकेत में इमारत हादसा, 2 की मौत, घायलों का एम्स में इलाज जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली में साकेत मेट्रो...
spot_imgspot_img