Sunday, June 7, 2026
- Advertisement -

टली बड़ी अनहोनी, घंटों खड़ी रही ‘संगम’

  • आंधी और बारिश ने बिगाड़ा खेल, पसीना-पसीना हुए यात्री

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ/खरखौदा: रविवार शाम को आई भीषण आंधी एक बड़ी अनहोनी का कारण बन सकती थी। गनीमत रही कि संगम एक्सप्रेस के चालक ने सूझबूझ का परिचय दिया और रेलवे ट्रेक पर आये पेड़ के इंजन में फंसने के बाद उसे बड़ा नुकसान होने से बचा लिया। मेरठ से प्रयागराज के लिये चली संगम एक्सप्रेस ट्रेन धनौटा गांव के पास आंधी के कारण गिरे आम के पेड़ के कारण रुक गई। पेड़ बुरी तरह से इंजन में फंस गया था। ट्रेन चार घंटे ट्रेक पर खड़ी रही और यात्री बुरी तरह परेशान रहे।

09 27 scaled

संगम एक्सप्रेस मेरठ से प्रयागराज के लिए सात बजे सिटी स्टेशन से चली थी। इसको लोको पायलेट आर के चौधरी सह पायलेट अमर पाल सिंह चला रहे थे। ट्रेन सही रफ्तार से हापुड़ की ओर बढ़ रही थी। सात बजे के करीब भीषण आंधी आने लगी। मेरठ खुर्जा ट्रेक पर स्थित गांव धनौटा के निकट 7:20 पर आंधी में गिरा आम का पेड़ इंजन में फंस गया और करीब 150 मीटर तक घसीटता गया।

पेड़ गिरने के कारण साथ ही रेलवे की विद्युत लाइन की वायर भी ट्रेन के इंजन की बांयी और फंस गयी। इस ट्रेन में 7 जनरल बोगी, 4 प्रथम क्लास एसी, 4 द्वितीय क्लास कुल 15बोगी में 1300 यात्री सवार थे। चालक ने 7:25 मिनट पर इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका और नीचे उतर कर देखा तो पता चला कि इंजन में आम का पेड़ फंसा हुआ है और साथ पावर लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

08 27 scaled

ट्रेन रुकने का कारण यात्रियों को उस वक्त पता नहीं चला। यात्रियों को लगा कि आंधी के कारण ट्रेन रोक दी गई है। जब थोड़ी देर ट्रेन नहीं चली तो यात्रियों ने नीचे उतर कर देखा कि इंजन में पेड़ फंसा हुआ है। इसको देखकर यात्री काफी परेशान हो गए और चालक से पूछताछ करने लगे, लेकिन संतोषजनक जबाव न मिलने के कारण लोग कयास लगाते रहे। रेलवे के अधिकारियो व बिजली विभाग के अधिकारियों की टीम मौके पर स्थिति को संभालने में लगी रही। इस बीच खुर्जा पैसेंजर को हापुड़ में ही रोका दिया गया।

बाद में ट्रेन पौने 11 बजे हापुड़ के लिये रवाना हो गई। हाईकोर्ट जा रहे प्रदीप सिंह और उनकी पत्नी शालिनी परेशान दिखी, क्योंकि उनको लग रहा था कि कल प्रयागराज पहुंचने में ट्रेन काफी लेट हो जाएगी। उनकी तारीख निकल जाएगी। इसी तरह कानपुर बिजनेस के सिलसिले में जा रहे अभिमन्यु और देशराज सिंह का कहना था कि पहले सोच रहे थे कि काम खत्म कर रात की ट्रेन से लौट जाएंगे, लेकिन अब ट्रेन सात घंटे से अधिक लेट पहुंचेगी।

आंधी के बाद बारिश, बिजली फिर ठप

शाम के वक्त आई भीषण आंधी ने पूरे जनपद की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप कर दी। जगह जगह पेड़ गिरने से आए फाल्ट के कारण रात साढ़े 10 बजे के बाद ही काफी जगह बिजली आपूर्ति सुचारु हो पाई। कई जगहों पर समाचार लिखे जाने तक पावर सप्लाई चालू नहीं हो पाई थी।

06 28

शाम पौने सात बजे से आई आंधी ने आधे घंटे में ही खेल कर दिया और एक दर्जन से अधिक स्थानों पर पेड़ या टहनियां गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली विभाग की पेट्रोलिंग टीम ने फाल्ट ढूंढने शुरू किये और काफी जगहों पर साढ़े दस बजे तक आपूर्ति चालू हो गई थी। कई जगहों पर होर्डिंग्स और घरों के बाहर लगी टीन की चादरें गिरने की घटनाएं हुई।

दो घायल

05 27

लालकुर्ती थाना क्षेत्र के हंडिया मोहल्ले में तेज आंधी व बारिश के कारण घर की छत पर पेड़ गिर गया। छत पर मौजूद दो लोग पेड़ गिरने से घायल हो गए। घायल होने वालों में महिला रुखसाना व बुजुर्ग का नाम वाहिद है।

रात में फिर आंधी के साथ हुई बारिश बदला मौसम

मोदीपुरम: रविवार को दिनभर शहरवासियों ने गर्मी के बीच परेशानी झेलनी पड़ी। शाम होते-होते मौसम खुशनुमा हो गया और तेज आंधी के साथ बारिश आ गई। जिस कारण से शहरवासियों ने गर्मी से राहत महसूस की। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आगामी तीन-चार दिन मौसम साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम रविवार को भी बदला हुआ था। सुबह से लेकर दोपहर तक और शाम तक तेज धूप थी और दिन में उमस के कारण शहरवासी पसीना-पसीना हो रहे थे।

04 27

गर्मी से हाल बेहाल हो रहा था। तापमान 37 डिग्री पर था, लेकिन अहसास 42 डिग्री तापमान का हो रहा था। लगातार बढ़ता तापमान और उमस के बीच अभी गर्मी राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। शाम को अचानक से मौसम में बदलाव आया और तेज आंधी शुरू हो गई। आंधी की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि कई जगह पेड़ भी टूटने की सूचना मिली। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि लगातार चल रही आंधी का दौर अब कम होगा और आगामी तीन-चार दिन में तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। मौसम में बदलाव से गर्मी का असर बना रहेगा। मानसूनी बारिश से ही सही तरह से राहत मिल सकती है। फिलहाल मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर बना रहेगा। रविवार शाम के समय आंधी के साथ ही बारिश ने काफी राहत दी है।

आंधी बारिश से नौचंदी मेले में हुआ बुरा हाल

मेरठ: रविवार को आंधी बारिश के कारण नौचंदी मेले में बुरा हाल हो गया। कई जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई तो कई जगह पर दुकानदारों का सामन इधर उधर उड़ता नजर आया। तेज हवा के कारण दुकानदारों को काफी नुकसान झेलना पड़ा। वहीं पानी भरने के कारण मेले में आने वाले लोग भी काफी परेशान रहे। रविवार शाम को आई आंधी के कारण लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा।

नौचंदी मेले की बात करें तो रविवार का दिन होने के कारण मेले में काफी संख्या में भीड़ रहती है जो शाम के समय से ही एकत्र हो गई थी। इसी बीच तेज आंधी और बारिश के कारण मेले में अफरातफरी का माहौल बन गया। लोग बारिश से बचने को जगह तलाशते नजर आये तो यहां कई जगह जलभराव की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। जिस कारण यहां लोगों को परेशानियों का सामना उठाना पड़ा। उधर, तेज आंधी के कारण भी कई दुकानदारों का सामन इधर-उधर उड़ता नजर आया जिस कारण दुकानदारों को भी परेशान होना पड़ा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img