Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

कोरोना का बढ़ा खतरा: केंद्रीय स्वाथ्य मंत्रालय ने दिए यह निर्देश

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण के मामलों ने फिर से रफ्तार पकड़ी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश से केरल तक देश के 28 जिलों को संक्रमण बढ़ने की वजह से रेड जोन घोषित किया है। इनमें हरियाणा और महाराष्ट्र के वे चार जिले भी शामिल हैं, जहां साप्ताहिक संक्रमण पांच फीसदी से भी ज्यादा दर्ज किया गया। राज्यों के साथ बुधवार को बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रभावित राज्यों से जमीनी स्तर पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए।

अरुणाचल प्रदेश सहित सात राज्यों में कोरोना के सक्रिय मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश में यह बढ़ोतरी देश में सर्वाधिक 21.43 फीसदी तक दर्ज की गई। देश के कुछ हिस्सों में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। 40% की उछाल एक ही दिन में : एक दिन में करीब 40 फीसदी उछाल के साथ बुधवार को देश में 5233 नए कोरोना मरीज सामने आए। सक्रिय मरीजों की संख्या 28,857 पहुंच गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3345 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। सात लोगों की मौत हुई है। जबकि एक दिन पूर्व सात जून को 3741 मामले दर्ज किए गए थे।

यदि कोई यात्री विमान के अंदर चेतावनी के बावजूद मास्क पहनने से इनकार करता है तो उसे विमान के रवाना होने से पहले एयरलाइंस विमान से उतार सकती हैं। विमानन नियामक डीजीसीए ने महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु आदि राज्यों में फिर से कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए विभिन्न एयरलाइंस को यह सख्त एडवाइजरी दी है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने अपने सर्कुलर में यह भी कहा है कि एयरपोर्ट ऑपरेटर टर्मिनलों में फेस मास्क नहीं पहनने वाले लोगों पर जुर्माना भी लगा सकते हैं। इन कार्यों में एयरपोर्ट ऑपरेटर स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की मदद भी ले सकते हैं।

राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना के नए मामलों के साथ संक्रमण दर में बढ़ोतरी हुई है। बीते 24 घंटे में संक्रमण के 564 नए मामले मिले हैं, जबकि एक मरीज की मौत हो गई। चिंता की बात यह है कि संक्रमण दर बढ़कर 2.84 फीसदी रिकॉर्ड की गई है। इससे एक दिन पहले संक्रमण दर 1.2 फीसदी थी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते एक दिन में कोरोना के 12,699 आरटी-पीसीआर व 7177 एंटीजन टेस्ट किए गए हैं। होम आइसोलेशन में 1048 मरीज उपचारधीन हैं। वहीं, अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़कर 100 पहुंच गई है। राहत की बात यह है कि आईसीयू में भर्ती मरीजों की संख्या में कमी आई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img