Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

यमुना में स्नान करते समय डूबने से दो श्रद्धालुओं की मौत

-गोताखोरों की मदद से निकाले एक श्रद्धालुओं के शव

-बिना कार्रवाई के शव अपने साथ ले गए परिजन

जनवाणी संवाददता |

कैराना: गंगा दशहरा पर्व पर यमुना में स्नान करने आए पानीपत निवासी दो श्रद्धालु यमुना में गहरे पानी में डूब गए। युवकों के डूबने से परिजनों में हड़कंप मच गया। गोताखोरों की मदद से मशक्कत कर युवकों के शवों को बाहर निकाला गया। परिजन बिना कार्रवाई के ही शवों को अपने साथ ले गए थे।

हरियाणा राज्य के पानीपत निवासी 26 वर्षीय सोनू व 19 वर्ष सागर अपने परिवार के साथ गंगा दशहरा पर कैराना स्थित यमुना में स्नान करने आए थे। दोपहर के समय सोनू व सागर यमुना में स्नान कर रहे थे तभी दोनों गहरे पानी में डूब गए। दोनों युवकों को डूबता देख परिजनों ने शोर मचा दिया। जिसके बाद वहां तैनात गोताखोरों ने यमुना में छलांग लगा दी। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव यमुना से बरामद किए गए। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दोनों युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी एसएसआई राधेश्याम ने बताया कि यमुना में डूबे दोनों युवकों के शव बरामद हुए हैं। परिजनों ने कोई पुलिस कार्रवाई या पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया जिसके बाद पंचनामा भरकर शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। जिसके बाद परिजन शवों को अपने साथ लेकर पानीपत रवाना हो गए थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img