Wednesday, June 10, 2026
- Advertisement -

ओटीटी पर धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार हूं: शिल्पा शेट्टी

CINEWANI 1


सुभाष शिरढोनकर |

इस 8 जून को, 47 की हुईं बेहद सेक्सी फिगर वाली शिल्पा शेट्टी ने अपने कैरियर की शुरुआत, फिल्म ‘बाजीगर’ (1993) से एक सहायक अभिनेत्री के रूप में की थी जबकि फिल्म की मुख्य भूमिकाओं में काजोल और शाहरुख खान नजर आए थे। ‘बाजीगर’ के बाद शिल्पा शेट्टी ने अपने कैरियर में कई बेहतरीन फिल्में दीं जिनमें ‘मैं अनाड़ी तू खिलाड़ी’, ‘इंसाफ’, ‘परदेसी बाबू’, ‘धडकन‘ ‘इंडियन’, ‘कर्ज’, ‘रिश्ते‘, ‘हथियार’, ‘गर्व’ और ‘दस’ शामिल हैं। 22 नवंबर 2009 को शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ शादी की। शादी के पहले आखिरी बार वो, ‘दोस्ताना’ (2008) में नजर आईं थीं। दोस्ताना के बाद शिल्पा शेट्टी ने खुद के द्वारा बनाई गई ‘ढिशकियूं’ (2014) के एक आइटम नंबर ‘तू मेरे टाइप का नहीं है…..’ से बॉलीवुड में वापसी की लेकिन फिर एक लंबी खामोशी और उसके सात साल बाद पिछले साल रिलीज हुई ‘हंगामा 2’ (2021) में वह एक बार फिर नजर आईं। 17 जून को रिलीज होने वाली, सब्बीर खान द्वारा निर्देशित ‘निकम्मा’ में शिल्पा शेट्टी अभिमन्यू दसानी के साथ नजर आएंगी। वह फिल्म मेकर रोहित शेट्टी की वेब सिरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ से अपना डिजिटल डेब्यू भी करने जा रही हैं। प्रस्तुत हैं शिल्पा शेट्टी से की गई बातचीत के मुख्य अंश:

अपने डिजिटल डेब्यू को लेकर आपके दिमाग में इस वक्त क्या चल रहा है?

-एक्शन किंग रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में शामिल होने के बाद मैं बेहद उत्साहित हूं। मेरी कोशिश होगी कि मैं ओटीटी प्लेटफार्म पर धमाकेदार एंट्री कर सकूं। इसमें मुख्य किरदार सिद्धार्थ मल्होत्रा निभा रहे हैं। ‘दस’ के बाद एक बार फिर से इसमें मुझे एक्शन करने का अवसर मिला है।

आप अपने फिगर और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। फिटनेस शुरू से आपका पसंदीदा सब्जेक्ट रहा है। अब फिटनेस पर बेस्ड एक चैट शो ‘शेप आॅफ यू’ होस्ट कर रही हैं। इसके बारे में बताइए?

-यह बतौर होस्ट मेरा तीसरा शो है। इसे प्रोडक्शन कंपनी मिर्ची द्वारा प्रोडयूस किया है। इसमें  और रैपर बादशाह जैसे सेलेब गेस्ट, मानसिक और शारीरिक फिटनेस पर बात करते नजर आएंगे।

आपने अंधेरी में अपना खुद का वीएफएक्स. स्टूडियो ‘एसवीएस स्टूडियो’ लॉंन्च किया है। इसका विचार आपके मन में कैसे आया?

-इसे मैंने वीएफएक्स इंडस्ट्री के दिग्गज संदीप माने के साथ मिलकर शुरू किया है। उन्होंने ही मुझे इसके लिए प्रेरित किया था। वह इस क्ष़ेत्र में करीब 15 साल से हैं। मैं इस कंपनी की फाउंडर हूं जबकि संदीप मैनेजिंग डायरेक्टर होंगे।

‘एसवीएस स्टूडियो’ के अंतर्गत मुख्य रूप से किस तरह का काम होगा?

-मुझे लगता है कि अब स्क्रीन पर अधिक मैजिक दिखाने का समय आ चुका है। इसलिए इसे हमने वीएफएक्स को दुनिया के नए वेंचर की तरह शुरू किया है। इसमें बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड के प्रोजेक्ट्स पर भी काम होगा।

एक ही परिवार में पैदा हुई और एक जैसे माहौल में पढ़े लिखे दो शख्स की किस्मत किस तरह एक दूसरे से अलग होती है। इस बात के लिए अक्सर लोग आप और आपकी बहन शमिता शेट््टी का उदाहरण देते हैं?

-लोग कुछ भी कहें, लेकिन मुझे हम दोनों बहनों की किस्मत में ज्यादा अंतर नजर नहीं आता। वह न केवल मेरे मुकाबले ज्यादा खूबसूरत है, बल्कि ज्यादा टेलेंटेड भी है। हम दोनों एक दूसरे की ताकत हैं। मुझे गर्व है कि मैं शमिता की बहन हूं। ऐसा कभी नहीं हुआ कि मैं और शमिता ज्यादा वक्त के लिए एक दूसरे से दूर रहे हों।


janwani address 9

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: एनसीआर में तेज आंधी-बारिश के आसार, चेतावनी जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में...

Share Market: वैश्विक तनावों के बीच चमका भारतीय बाजार, सेंसेक्स 361 अंक उछला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव फिर...

PM Modi के 12 वर्ष पूरे, राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया लोकतंत्र में विश्वास और विकास का प्रतीक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...

Sports News: अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भारतीय टीम को बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन...

Sushmita Dev Resigns: तृणमूल को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर...
spot_imgspot_img