जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: बिजनौर पब्लिक स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई। जिसमें कक्षा नर्सरी, यूकेजी, एलकेजी के छात्रों की मैंगो पार्टी की गई। जिसमें छात्रों ने विभिन्न प्रकार के आम एवं आम से बने खाद्य पदार्थों का स्वाद लिया। बिजनौर पब्लिक स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी शिक्षिका अंजू पाल, एकता शर्मा, हिमांशु चौधरी के निर्देशन में आम के नामों जानकारी ली और उसके स्वाद का लुफ्त उठाया।
बच्चों में आरोही, युविका, आराध्या, हार्दिक, कृतिका, कुशाग्र, अभीराज, दर्शिका, तरनप्रीत कौर ने आम देखकर सबके नाम बता दिए। कक्षा एक से पांच के छात्रों के लिए कैलीग्राफी कंपटिशन कराया गया। खूबसूरत लेखन कर अनिकेत, अर्पित, सुहानी और ऐंजल क्रमश: प्रथम द्वितीय एवं तृतीय एवं चतुर्थ स्थान पर रहे।