Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

मवाना में बाढ़ जैसे हालात, पलायन को विवश

  • नगरपालिका प्रशासन की अनदेखी से जनता परेशान, नालों की सफाई पर छलावा साबित
  • डीएम दीपक मीणा से लेकर सीएम पोर्टल पर भेजी वीडियो

जनवाणी संवाददाता |

मवाना: कहने के लिए हस्तिनापुर खादर क्षेत्र के गांव भले ही बाढ़ की चपेट में आते हैं, लेकिन गुरुवार शाम को हुई तेज बारिश ने नगरपालिका प्रशासन द्वारा कराई गई नालों की सफाई की पोल खोल कर रख दी है। बारिश के बाद नगर में बाढ़ जैसे हालात पैदा होने से लोगों के घरों से लेकर सड़कों पर तीन-तीन फीट पानी होने से जलभराव की स्थिति पनपी नजर आई।

नगरपालिका प्रशासन की लापरवाही कहे या फिर सत्ताधारी पार्टी से जुड़े भाजपाइयों द्वारा नालों की सफाई का ठेका अपने हक में लेने की। नगरपालिका ईओ सुनील कुमार ने बताया कि नगर में जगह-जगह स्थित नालों एवं प्रतिदिन सफाई का ठेका तीस लाख रुपये में छोड़ा गया है, लेकिन नगरपालिका सफाई कर्मचारी ठेकेदार से अलग नगर के मोहल्लों व बाजारों से लेकर लगातार सफाई कराने में जुटे हुए हैं, लेकिन ठेकेदार की मनमानी के चलते नगर में नालों की सफाई नहीं हो सकी है।

23 23

गुरुवार शाम हुई तेज बारिश ने नगरपालिका प्रशासन के साथ सफाई ठेकेदार की लापरवाही की पोल खोल कर रख दी है। बारिश के बाद लोगों के घर से लेकर गली एवं सड़कों पर करीब तीन-तीन फीट पानी होने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गये। घरों में पानी भरने से लोगो को घरों में रुकना एवं सड़कों से निकलना मुश्किल हो गया है। बारिश से नगर में नालों की सफाई कराने के आदेश दिए थे, लेकिन नगर के नालों की सफाई धरातल पर जीरो दिखाई देने के बाद गुरुवार को सामना करना पड़ा।

नगर के मोहल्ला कल्याण सिंह, फलावदा रोड, सब्जी मंडी, पक्का तालाब, हीरालाल, परीक्षितगढ़ रोड, मुन्नालाल आदि मोहल्लो में बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गये। गत दिनों नगर क्षेत्र में हुई बारिश के चलते नगर में खुद बारिश में निकल ईओ सुनील कुमार ने स्थिति को परख समाधान कराया लेकिन स्थिति ज्यों का त्यों बनी रही।

25 24

कल्याण सिंह निवासी सुरेश सिंह, आनंद कुमार, इलियास, मनोज कुमार, सुबोध जैन, चिराग जैन आदि नगर क्षेत्र में स्थित लोगों ने नगरपालिका प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए समस्याओं का समाधान नहीं होने पर पलायन की चेतावनी तक दे दी है। डीएम दीपक मीणा ने नगरपालिका ईओ सुनील कुमार को तत्काल प्रभाव से समस्या का समाधान नहीं करने पर चेतावनी तक दे दी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img