Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

सीबीआर सेटी में डीएम ने विद्युत उपकरण शिविर का शुभारंभ किया

  • परिसर में डीएम ने पौधारोपण कर सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: नगर के मेरठ रोड स्थित सीबी आर सेटी में मंगलवार को घरेलू विद्युत उपकरण की रिपेयर के लिए प्रशिक्षण शिविर का डीएम ने फीता काटकर उद्घाटन किया। साथ ही परिसर में पौधारोपण कर सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया, ताकि पर्यावरण को पूरी तरह से सुरक्षित बनाया जा सकें।

नगर के मेरठ रोड स्थित सीबी आर सेटी में घरेलू विद्युत उपकरण की रिपेयर के लिए प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करते हुए डीएम शकुंतला गौतम ने प्रशिक्षण के लिए आए सभी छात्रों से मेहनत के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया, ताकि वह प्रशिक्षण लेकर पूरी तरह से आत्मनिर्भर बन सकें और अपना रोजगार शुरू कर परिवार को मजबूत बना सकें।

उसके बाद उन्होंने बैंक परिसर में बेल पत्थर का पौधा लगाकर सभी से आह्वान किया कि अधिक से अधिक पौधे रोपित किए जाए, क्योंकि पौधे हमें जीवन देते हैं इसलिए हम इनका संरक्षण करना चाहिए।

नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक शोमीर पुरी ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कोविड-19 महामारी के परिस्थितियों के चलते जिन्होंने अपना रोजगार का साधन खोया है और वह शहर छोड़ के वापस बागपत में अपने गांव / कस्बों में आने पर मजबूर हुए हैं उन्हें गांव में ही रह कर आत्मनिर्भर बनने के लिए किया जा रहा है।

कार्यक्रम का नाबार्ड द्वारा अनुमोदन पत्र आर सेटी को प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने अपने समक्ष आॅनलाइन मीटिंग के जरिए दिया था। इस अवसर पर कैनरा बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार जैन, लीड बैंक प्रबंधक प्रदीप बसंत थोरात आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...
spot_imgspot_img