जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: भगवन्त कॉलेज आफ एजुकेशन के बीएड के छात्रों का पांच दिवसीय कम्युनिटी कैंप का शुभारंभ कम्युनिटी कैंप के लिए बीआईटी ने ग्राम सिखेड़ा को चुना। छात्रों ने ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरुक किया। बीआईटी के छात्रों ने कम्युनिटी कैंप के लिए ग्राम सिखेड़ा तहसील जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर को चुना है।
इस पांच दिवसीय कैम्प में प्रथम दिन छात्रों ने शैक्षिक उनयन के अंर्तगत ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। शिक्षा का क्या महत्व है इस विषय पर उनके साथ चर्चा कि शिक्षा के बिना मानव का जीवन अधूरा है।

