जनवाणी संवाददाता |
बरुकी: क्षेत्र के ग्राम ककराला निवासी मान पाल सिंह का चयन उच्चतर माध्यमिक शिक्षा सेवा आयोग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है। मनपाल सिंह का चयन होने पर क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। ग्राम ककराला निवासी शेर सिंह के पुत्र मान पाल सिंह बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में आईआईटी शोध छात्र है। इससे पूर्व मानपाल का चयन माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में प्रवक्ता के पद पर हुआ था। मानपाल सिंह को गणित विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति मिली है।

