जनवाणी ब्यूरो |
बलरामपुर: नगर पंचायत पचपेड़वा के लोकमान्य तिलक वार्ड में बने गौशाला का है। बता दे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौ प्रेम और गौ सेवा के लिए विख्यात है,जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री का निर्देश था प्रदेश के सभी गौ शाला ,कान्हा उपवन में विशेष आयोजन करके निराश्रित गौवंश की सेवा और पौष्टिक चारा ,पानी की व्यवस्था की जाएं,
परन्तु नगर पंचायत पचपेड़वा में ऐसा नहीं हुआ, सिर्फ चूना छिड़का कर पल्ला झाड़ लिया गया,चारा पानी की व्यवस्था नहीं किया गया। वार्ड में संचालित गौशाला में लगभग 100 की संख्या में गौवंश है। जिनकी देख रेख की जिम्मेदारी नगर पंचायत पचपेड़वा द्वारा किया जा रहा है,लेकिन भूसा चारा न होने के कारण भूख प्यास से गौ वंश बीमार पड़ी है।
इस बारे में जब अधिशाषी अधिकारी डा.अनीता शुक्ला से बात किया गया तो उन्होंने बताया आपको किसी ने गलत जानकारी दिया है,भूसा चारा कहा है इसका कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया । वही तमाम जागरूक लोगो ने जिलाधिकारी से गौशाला के जांच की मांग की।

