Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

जानिए, भारत-पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: एशिया कप के दूसरे दिन रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। इसी मैदान पर पिछले साल दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप के दौरान आमने-सामने हुई थी। तब टीम इंडिया को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान ने पहली बार किसी वर्ल्ड कप में भारत को हराया था। रोहित शर्मा की नजर उस मैच में मिली हार का बदला लेने पर है। इस महामुकाबले से पहले दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 को लेकर चर्चा हो रही है।

भारत की बात करें टीम में आठ खिलाड़ी तय हैं। कप्तान रोहित शर्मा, उपकप्तान केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार का खेलना तय है। विकेटकीपर में रोहित शर्मा को ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक में से किसी एक चुनना है। पंत का पलड़ा यहां भारी है।

कार्तिक बतौर बल्लेबाज टीम में खेल सकते हैं, लेकिन उसके लिए रोहित को दीपक हुड्डा को बाहर करना पड़ा सकता है। हुड्डा का पिछले दिनों प्रदर्शन शानदार रहा है। वह टीम के लिए लकी चार्म भी साबित हुए हैं। उन्होंने अब तक जीतने भी इंटरनेशनल मैच खेले हैं, उनमें टीम इंडिया नहीं हारी है। हुड्डा और कार्तिक को रविचंद्रन अश्विन से भी टक्कर मिलेगी। अगर रोहित अतिरिक्त गेंदबाज के साथ उतरना चाहेंगे तो अश्विन को मौका मिल सकता है।

गेंदबाजी में भुवनेश्वर का साथ देने के लिए हार्दिक पांड्या है, लेकिन टीम इंडिया एक और विशेषज्ञ तेज गेंदबाज टीम में रखना चाहेगी। ऐसे में अर्शदीप सिंह और आवेश खान में से किसी एक एक मौका दिया जा सकता है। अर्शदीप भारतीय टीम में शामिल इकलौते बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। वह डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हैं। आवेश के ऊपर उनका पलड़ा भारी दिख रहा है। हालांकि, रोहित छठे गेंदबाज के तौर पर आवेश को भी टीम में शामिल कर सकते हैं।

पाकिस्तान की बात करें तो उसकी मुख्य समस्या तेज गेंदबाजी है। शाहीन अफरीदी के बाद मोहम्मद हसनैन टीम से बाहर हो चुके हैं। उनके स्थान पर हसन अली को टीम में जोड़ा गया है। हालांकि, उनका पहले मैच में खेलना मुश्किल है। ऐसे में पाकिस्तान की टीम हारिस रउफ और नसीम शाह के साथ शाहनवाज दहानी को प्लेइंग-11 में रख सकती है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अश्विन/आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमां, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली, खुशदिल शाह, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस रउफ, शाहनवाज दहानी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img