Wednesday, May 6, 2026
- Advertisement -

बोले भूपेंद्र-भरोसे पर उतरूंगा खरा

  • आरएसएस के सह प्रांत प्रचारक की मां की शोक सभा में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
  • सर्किट हाउस में मीडिया से खुलकर की प्रदेश की राजनीति पर बातचीत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल की उपलब्धियों और संगठन की शक्ति के बल पर पार्टी लोकसभा 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटों को जीतने की लक्ष्य लेकर चल रही है।

सह प्रांत प्रचारक विनोद की मां के निधन के बाद आयोजित शोकसभा में भाग लेने के लिए भूपेन्द्र चौधरी मवाना पहुंचे। जहां से लौटते समय वे कुछ देर के लिए सर्किट हाउस में भी रुके। इस अवसर पर मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा विचारधारा से जुड़े लोगों का समूह और कार्यकर्ताओं की ताकत पर आधारित पार्टी है। जिसका गठबंधन सीधे मतदाताओं से है।

पार्टी का कैडर 24 घंटे 365 दिन जनता के बीच रहकर जनसमस्याओं के समाधान में लगा हुआ है। इसका परिणाम है कि भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास है। पार्टी का फोकस इस बात पर है कि आने वाले लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत हासिल की जाए। पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान जिन 16 सीटों पर हार हुई, उसे जीत में बदला जाए। इनमें से दो सीटों पर उपचुनाव के दौरान जीत हासिल की जा चुकी है।

शेष 14 सीटों पर विजय पताका फहराने के लिए बूथ स्तर तक कार्य किया जा रहा है। ऐसी सीटों पर खास तौर से दो-दो मंत्रियों और सांसदों को लगाया गया है। विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत का श्रेय उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से जनहित मेें किए गए कार्यों और जनता के लिए चलाई गई योजनाओं को देते हुए कहा कि यह सब पार्टी कार्यकर्ताओं की तपस्या का परिणाम है।

जिसके आधार पर पार्टी ने 80 प्रतिशत सीटों पर जीत दर्ज की है। लोकसभा चुनाव के दौरान किसी राजनीतिक दल से गठबंधन के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा का स्थायी गठबंधन जनता के साथ है। निकाय चुनाव में भी उन्होंने केन्द्र और प्रदेश सरकारों की उपलब्धियों के आधार पर जीत दर्ज करने का दावा किया।

उन्होंने खुद को प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व दिए जाने के सवाल पर कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में पिछले 30 सालों से भाजपा के पक्ष में सबसे बेहतर परिणाम पश्चिमी उत्तर प्रदेश से ही रहा है। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह गर्व की बात है कि वे जाट समाज से हैं, लेकिन इससे इतर उन्होंने स्वयं को भाजपा का वर्कर बताया।

पश्चिम उत्तर प्रदेश में टिकैत फैक्टर के सवाल पर उन्होंने कहा कि अराजनीतिक रूप से राकेश टिकैत किसानों की समस्याओं को उठाते रहे हैं, इसमें कोई बुराई नहीं है, लेकिन राजनीति की जहां तक बात है, स्वयं राकेश टिकैत कह चुके हैं कि वे भाजपा के वोटर रहे हैं। राजभर के साथ गठबंधन किए जाने के बारे में पूछने पर उनका कहना था कि वे एक मजबूत जनाधार वाले राजनेता हैं।

फिलहाल जिस पार्टी से उनका गठबंधन है, उसके मुखिया से कह चुके हैं कि अखिलेश यादव को एसी से बाहर निकलकर राजनीति करना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश सरकार की सड़क, सुरक्षा, बिजली आदि विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कामों का उल्लेख किया और दावा किया कि प्रदेश की जनता लोकसभा चुनाव में पार्टी को सभी सीटों पर जीत दिलाएगी।

गन्ना बेल्ट के संबंध में पूछे गए सवाल पर उनका कहना था कि पूर्ववर्ती सरकारों ने चीनी मिलों को देर से चलाने और गन्ना भुगतान में विलंब के लिए मिल मालिकों को भरपूर अवसर देने का काम किया है। इसके विपरीत भाजपा ने चीनी मिलों की क्षमता बढ़ाने, समय से मिलों को चलवाने और गन्ना मूल्य भुगतान समय से कराने की दिशा में सार्थक कदम उठाए हैं।

इस अवसर पर राज्यमंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर, राज्यमंत्री दिनेश खटीक, विधायक अमित अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, कमलदत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।

समर्पित लोगों को मिलना चाहिए सम्मान

शनिवार को सिवालखास विधानसभा क्षेत्र से जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनिन्दर पाल सिंह के नेतृत्व में सरदार पटेल मार्ग पर स्थित उत्तर प्रदेश भवन जाकर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भाजपा भूपेंद्र चौधरी से मिले और बधाई दी। भाजपा के स्थानीय वरिष्ठ नेता, पंचायत प्रतिनिधि, बैंक प्रतिनिधि और किसानों ने जाकर भूपेंद्र चौधरी से कहा कि पार्टी के प्रति समर्पित लोगों को सम्मान मिलना चाहिए।

11 22

आप के बनने से संपूर्ण प्रदेश के किसानों एवं पिछड़ों में खुशी की लहर। 2024 में उत्तर प्रदेश की जनता संपूर्ण संसदीय सीटों पर भाजपा को विजयश्री दिलाएंगी। मंजू सेठी, श्रीमती अंचला सिंह, मनोज शर्मा, मुकेश शास्त्री, गजेंद्र विनोद जिन्दल, बॉबी शर्मा, रिपुदमन, पवन शर्मा, मनोज मल्लापुर, धर्मेंद्र सिवाच, गौरव चौधरी, ठाकुर लाखन सिंह, शरद मुद्गल, प्रदीप त्यागी, मुकेश चिकारा, कृष्णपाल फोगाट, विजय शर्मा, सोनू मीरपुर, डा. राकेश गिरी, योगेंद्र कुसैड़ी़, ब्रजवीर सिंह, भारतवीर गुर्जर, केपी सिंह तेवतिया, अनिल (प्रधान) आदि बड़ी तादाद में लोगों ने बधाई दी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: ईरान-अमेरिका तनाव में कमी के संकेत, शेयर बाजार में उछाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार...

Saharanpur News: सहारनपुर में सघन पैदल गश्त, बाजारों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस की बढ़ी सक्रियता

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए...
spot_imgspot_img