Monday, May 25, 2026
- Advertisement -

खुशखबरी: अब छोटे ट्रांसफार्मर भी उपलब्ध कराएगा ऊर्जा निगम

  • क्षमता पूरी होने के बाद नया कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को मिलेगी भारी भरकम इस्टीमेट से राहत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बिजली का नया कनेक्शन लेने वाले उन उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है, जिन्हें ट्रांसफार्मर की क्षमता पूरी होने के कारण नए ट्रांसफार्मर की कीमत के साथ भारी भरकम इस्टीमेट बनाकर दे दिया जाता है। ऐसे उपभोक्ताओं के लिए ऊर्जा निगम ने 10 केवीए क्षमता वाले सिंगल फेस के छोटे ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा के समक्ष ऐसी शिकायतें बड़ी संख्या में पहुंची, जिनमें बताया गया कि घरेलू या अन्य छोटे कनेक्शन लेने के लिए ऊर्जा निगम के अधिकारी कहते हैं कि उनके क्षेत्र में रखे ट्रांसफार्मर की क्षमता पूरी हो चुकी है। नया कनेक्शन देने के लिए नया ही ट्रांसफार्मर रखना होगा। जिसकी कीमत एक ही उपभोक्ता के इस्टीमेट में जोड़ दी जाती है।

इससे एक घरेलू कनेक्शन लेने वाले को डेढ़ से दो लाख रुपये तक खर्च करने के लिए विवश किया जाता है। अवधेश वर्मा इस शिकायत को लेकर ऊर्जा निगम के चेयरमैन और नियामक आयोग से मिले। जिनके समक्ष प्रस्ताव रखा गया कि क्षमता पूरी होने के बाद दिए जाने वाले कनेक्शनों के लिए छोटी क्षमता का सिंगल फेस वाला ट्रांसफार्मर लगाया जाए। जिसका भार चार-पांच उपभोक्ताओं पर डाल दिया जाए।

gumla

विभागीय सूत्रों ने जानकारी दी कि ऊर्जा निगम के चेयरमैन ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए प्रदेश भर में लागू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके अगले चरण में छोटी क्षमता के ट्रांसफार्मरों की खरीद के लिए टेंडरिंग की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है।

अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ, तो लगभग दो महीने बाद नया कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ताओं को भारी भरकम इस्टीमेट नहीं थमाया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि छोटे ट्रांसफार्मर लगाए जाने के कारण इसमें दो तिहाई तक कमी आ सकती है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: झारखंड मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दबोचा आरोपी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: झारखंड के साहिबगंज स्थित बोरियो...

Akshay Kumar: अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी अक्षरा सिंह, ‘घिस घिस घिस’ का फर्स्ट लुक आउट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP News: यूपी में बिजली संकट पर घमासान, अखिलेश यादव ने भाजपा को घेरा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...
spot_imgspot_img