Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

प्रतिभाशाली पात्र अभ्यर्थियों को जोडें अभ्युदय कोचिंग से: डीएम

  • जिलाधिकारी की स्वयंसेवी संस्थाओं से पुस्तकें दान की अपील

जनवाणी संवाददाता |

शामली: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना को प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारी ने समीक्षा करते हुए कहा कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं की प्रेरणा के लिए उप जिलाधिकारी रोस्टर के अनुसार आमंत्रित व्याख्यान देंगे। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाएं से अपील करते हुए कहा कि वे प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें दान देकर अभ्यर्थियों कोचिंग केन्द्र पर एक समृद्ध पुस्तकालय संचालित करने में मदद करें।

बृहस्पवितार को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्यर्थियों योजना को लेकर जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में उनके कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय पर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने नि:शुल्क कोचिंग कक्षाओं के संचालन के लिए संचालित कक्षाओं में अधिक से अधिक पात्र छात्र- छात्राओं के प्रतिभाग के लिए समस्त संबंधित विभागों द्वारा कार्ययोजना बनाकर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। साथ कहा कि इच्छुक अधिकारी कक्षाएं लेकर युवाओं को प्रेरित करें।

बैठक में मुख्यमंत्री अभ्यर्थियों  योजना के नोडल अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार सिंह ने निर्देश दिए कि सिविल सर्विसेज की तैयारी की कक्षाओं के लिए जनपद के समस्त डिग्री कालजों में व्याख्यान के माध्यम से छात्र- छात्राओं को इस योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाए। इसी प्रकार नीट एंव जेईई के लिए इंटर कालेजों में विशेष व्याख्यानों का आयोजन कर अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को इस अभियान से जोड़ा जाए। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी डीसी गुप्ता ने कक्षाओं के संचालन के लिए आवश्यक भौतिक संसाधनों के लिए कार्ययोजना पर चर्चा की।

बैठक में विजय सिंह पथिक राजकीय स्रातकोत्तर महाविद्यालय कैराना, के सहायक प्राध्यापक जिला कोर्स कोर्डिनेटर डा. अजय बाबू शर्मा ने बताया कि सत्र 2022-23 के लिए 98 छात्र छात्राओं की पांच कोर्सों के लिए पांच व्याख्यान कक्षों में प्रतिदिन शाम 3 से 6 बजे तक कोचिंग कक्षाएं संचालित की जाती हैं। जनपद के राजकीय एवं स्व:वित्त पोषित डिग्री कालेजों के प्राध्यापक विषय विशेषज्ञों के रूप में कक्षाएं लेते हैं। विषय विशेषज्ञों के पैनल में शामली की अन्य कोचिंग संस्थानों के टीचर्स भी अपनी सेवाएं दे रहे है। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह से इस योजना के प्रचार-प्रसार के लिए समस्त कालेजों में संपर्क कर अधिक से अधिक युवाओं को प्रेरित किया जाएगा। बैठक में समस्त संबंधित अधिकारी एवं गैर सरकारी प्रतिनिधि रामकुमार उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Weather: यूपी में फिर बदल रहा मौसम, 4 मई से बारिश की संभावना

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को मौसम...

International Labour Day 2026: आज है अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस, जानें इसका इतिहास और महत्व

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img