Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

विवि के दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम में लगी आग

  • मचा हड़कंप, आग पर काबू पाने के लिए सीढ़ी लगाकर हॉल तक पहुंचे फायरकर्मी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विवि के दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम में रविवार दोपहर को भीषण आग लग गई। स्टेडियम की दूसरी मंजिल पर धुआं उठता देख विवि में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। हॉल की पहली मंजिल पर आग लगी होने के कारण फायर कर्मी सीढ़ी लगाकर पहले हॉल की छत पर चढ़े जिसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।

04 14

आग कैसे लगी इसके कारणों का अभी पता नहीं चल सका हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि बिजली के फॉल्ट के कारण यह आग लगी है। हालांकि रविवार होने के कारण यह हॉल बंद था और हॉल में खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर रहे थे। जिस वक्त आग लगी हॉल खाली था। अगर अंदर खिलाड़ी अभ्यास कर रहे होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img