Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

दीपावली पर बिके विराट बम और हार्दिक ड्रोन, छाया रहा टी-20 विश्वकप का खुमार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दीपावली का पर्व हो और पटाखों की बात न हो तो कुछ अधूरा सा लगता है। दीपावली के मौके पर झालर और मिठाई के साथ पटाखे भी धूम मचाने को तैयार हैं। दीपावली पर ईको फ्रेंडली पटाखों के साथ इस बार टी-20 विश्वकप का भी खुमार देखने को मिल रहा है।

प्रयागराज शहर में पटाखा की दुकानों में भारतीय खिलाड़ियों के नाम के पटाखा भी खूब देखने को मिल रहे है। जो कि बच्चों से लेकर बड़ों तक में क्रेज देखने को मिल रहा है। पटाखों की कई वैरायटी इस बार बाजार में उतारी गई है। इसमें नए फुलझड़ी से लेकर बड़े-बड़े स्काई शाट शामिल हैं। शौकीन अभी से ही खरीदारी में जुट चुके हैं।

संगम नगरी प्रयागराज के नैनी में लगी पटाखों की दुकान में भारतीय खिलाड़ियों के नाम के पटाखे लोगों में खूब धूम मचा रहे है। पटाखों की दुकान में रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, और मोहमद शामी सहित कई भारतीय खिलाड़ियों के नाम के पटाखे देखने को मिल रहे है। जो कि बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए पहली पसंद बने हुए है।

इसके अलावा राहुल गोल्डन लायन रोशनी, शमी राकेट, विराट बम, रोहित थ्री साउंड राकेट, सूर्य कुमार यादव सिलेंडर बम, हार्दिक पांडेय ड्रोन चक्री के अलावा बच्चों के लिए आगी, लोटो, ऐवेजर्स आदि पटाखे भी बाजार में उतारे गए हैं। अपने मन पसंदीदा खिलाड़ियों के नाम से विक्रय पटाखों को खरीदने के लिए लोग बेहद दिलचस्पी दिखा रहे हैं लोगों का भी मानना है कि टी-20 विश्व कप चल रहा है ऐसे में वह अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के पटाखे खरीद रहे हैं

उधर दुकानदार इस्लाम की बात माने तो उनका कहना है कि टी-20 विश्व कप का क्रेज पूरे देश में है और इस वजह से दिवाली के मौके पर बेहद खास तरीके के पटाखे आए हुए हैं और लोग भी अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के पटाखे खूब खरीद रहे हैं।इन पटाखों की खासियत यह है कि इसमें बैरियम नाइट्रेट की मात्रा कम होने की वजह से 70 से 80 फीसदी तक प्रदूषण कम होगा। ताकि त्योहार के साथ-साथ लोग पर्यावरण को नुकसान कम ही होगा

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img