Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

बेगम के साथ खुश नजर आए अजीम मंसूरी, परिवार में खुशी का माहौल

  • बेगम के साथ मक्का मदीना जाकर करूंगा इबादत

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: हापुड़ की बुशरा से शादी रचाने के बाद छोटे कद के अजीम मंसूरी बेहद खुश हैं। अजीम ने कहा कि वह अपने जीवनसाथी से संतुष्ट हैं। शीघ्र ही वह उमरा करने के लिए सऊदी अरब में मक्का मदीना जाएंगे। वहीं अजीम के परिवार में उसके कद काठी की सुंदर बहू आने पर खुशी का माहौल हैं।

कैराना के मोहल्ला जोड़वा कुआं निवासी हाजी नसीम मंसूरी के 2.6 फीट कद के बड़े बेटे अजीम मंसूरी बुधवार देर रात हापुड़ में निकाह के बाद दुल्हन बुशरा को लेकर अपने घर पहुंचे। अपने कद काठी की नई नवेली दुल्हन लाने के बाद अजीम ने रात में ही आतिशबाजी कर शादी का जश्न मनाया। उनकी पत्नी का कद 3.2 फीट का बताया गया हैं। घर पहुंचने पर उनकी मां ने दोनों को आशीर्वाद दिया। अजीम मंसूरी ने गुरुवार को कहा कि अल्लाह ताला ने उसकी जोड़ी हापुड़ में बनाई थी। अब शादी होने के बाद वह और उसका परिवार बेहद खुश है। अजीम मंसूरी ने कहा कि वह मुंह दिखाई की रस्म में अपनी पत्नी को सोने की अंगुठी नहीं दें सका हैं, क्योंकि अंगुठी तैयार नहीं हुई थी।

एक दो दिन में अंगूठी तैयार होने पर अपनी महबूबा को मुंह दिखाई में अंगुठी पहनाएगा। उन्होंने कहा कि बीवी ने बीकॉम की पढ़ाई फाइनल कर रखी हैं। बीवी और पढ़ना चाहेगी, तो पढ़ाया जाएगा। अजीम ने फैमिली प्लानिंग के बारे में पूछने पर कहा कि जो भी अल्लाह ताला करेगा, वो ही बेहतर होगा। वहीं, अजीम के दादा हाजी सलीम मंसूरी, बहनोई आसिफ मंसूरी व भाई नईम मंसूरी ने बताया कि कोई व्यवधान उत्पन्न न हो, इसलिए उनकी ओर से अभी दावत—ए—वलीमा का कार्यक्रम नहीं किया गया हैं।

अजीम के भाईई नईम मंसूरी ने बताया कि उसने अपनी भाभी बुशरा को मुंह दिखाई में एक चांदी का लॉकेट व अंगूठी दी हैं। भाभी बहुत सुन्दर व अच्छे स्वभाव की हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img