Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

5000 मीटर दौड़ में प्रियांशु पंवार और खुशी ने मारी बाजी

  • दो दिवसीय तहसील स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता का हुआ समापन

जनवाणी संवाददाता |

शामली: दो दिवसीय तहसील स्तरीय बालक-बालिका क्रीडा प्रतियोगिता का समापन हो गया। तहसील के दर्जनभर विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। शामली शहर के आरके इंटर कॉलेज में चल रही दो दिवसीय क्रीडा प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम के मौके पर प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेन्द्र सिंह ने कहा प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राएं तीन और चार नवंबर को होने जा रही तीन दिवसीय जनपदीय बालक-बालिका क्रीडा प्रतियोगिता में प्रतिभा करेंगे। गुरुवार को तहसील स्तरीय प्रतियोगिता में ऊंची कूद सीनियर बालिका में फराह प्रथम व मनु द्विमतीय रही।

तश्तरी फेंक में चांद बीबी प्रथम, खुशी द्वितीय, गोला फेंक जूनियर वर्ग में सपना प्रथम, हेमा द्वितीय। ऊंची कूद में नेहा प्रथम, कशिश द्वितीय, तश्तरी फेंक में खुशबू प्रथम, नेहा द्वितीय रही। गोली फेक सब जूनियर वर्ग में सानिया प्रथम, रिया द्वितीय रही। ऊंची कूद में पायल प्रथम, दीपा द्वितीय रही।

200 मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग में हर्ष प्रथम, वाजिद अली द्वितीय रहे। 200 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग में सुजात प्रथम, विवेक द्वितीय रहे। 200 मीटर दौड़ सब जूनियर वर्ग में रियांशु प्रथम, कुलदीप दूसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड सीनियर बालिका वर्ग में फरहा प्रथम, मधु द्वितीय रही। 200 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग में साहिबा प्रथम पायल द्वितीय रही। सब जूनियर वर्ग में निधि प्रथम, सुजल द्वितीय रही। 5000 मीटर दौड़ सीनियर बालिक वर्ग में प्रियांशु पंवार प्रथम, रजत पंवार द्वितीय रहे। 5000 मीटर बालिका वर्ग में खुशी प्रथम व वसु द्वितीय रही।

इस अवसर पर योगेन्द्र मलिक, श्रवण कुमार, प्रमोद कुमार, दिनेश, गोपाल कुमार, नवाब सिंह, विकास तोमर, अमरपाल सिंह, अतुल वर्मा, संगीता वर्मा, तानिया, पारूल, रिचा भारद्वाज, रितू धीरानिया, चंचल चौहान, शिवम शर्मा, राधेश्याम, रवि खन्ना, अनिल शर्मा, फूल कुमार, मदन पाल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img