Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

जानिए, दीपिका की फोटो देख रणवीर सिंह ने क्या दिया रिएक्शन?

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं। इस कपल के फोटोज और वीडियोज आए दिन वायरल होते रहते हैं। रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के फोटो पर किस करते नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह के इस अंदाज पर दीपिका पादुकोण को भी खूब प्यार आया है और उन्होंने इस पर रिएक्शन दिया है।

dipika2

दरअसल, रणवीर सिंह दिल्ली में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां पर दीपिका पादुकोण का एक फोटो लगा हुआ था। रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका पादुकोण का पोस्टर देखते हुए उस पर प्यार जताने लगे और फ्लाइंग किस किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ranver3

इसके बाद दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी से उसी इवेंट से रणवीर सिंह का वीडियो और तस्वीर शेयर की है। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, ‘किसी ऐसे शख्स को खोजे जो आपको ऐसे देखे जैसे कि आप ही उनका पूरा ब्रह्मांड हो।’ उन्होंने तस्वीर को शेयर करते हुए हार्ट इमोजी बनाया है। बताते चलें कि आने वाली 14 नवंबर को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की चौथी सालगिरह है।

ranveer2

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह आने वाले समय फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट के साथ और फिल्म ‘सर्कस’ में पूजा हेगड़े के साथ नजर आएंगी। वहीं, दीपिका पादुकोण की पाइपलाइन में ‘पठान’, ‘प्रोजेक्ट के’, ‘फाइटर’ और ‘द ईंटर्न’ जैसी फिल्में हैं। दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है जिसे मिक्स्ड रिएक्शन मिला है। दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म ‘पठान’ में शाहरुख खान और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। ये फिल्म 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img