जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: बॉलीवुड फिल्म स्टार जूही चावला आज अपना 55वां बर्थडे मना रही हैं। 90 दशक की खूबसूरत अभिनेत्री जूही चावला ने अपनी एक्टिंग और लुक्स से फैंस के दिलों पर सालों तक राज किया। एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी को लेकर कम ही बात करती हैं। साथ ही वो मीडिया के कैमरों में आने से भी अक्सर बचती हैं।

अभिनेत्री ने साल 1987 में रिलीज हुई फिल्म ‘सल्तनत’ से डेब्यू किया था। इसके बाद जूही चावला ने इस इंडस्ट्री को एक से एक हिट फिल्म दी, जिसमें ‘डर’, ‘दीवाना मस्ताना’, ‘इश्क’, ‘हम हैं राही प्यार’ जैसी कई फिल्में शामिल हैं।

फिल्म स्टार जूही चावला ने 1995 में अपने पति जय मेहता से शादी रचाई थी। हालांकि एक्ट्रेस ने अपनी शादी कई सालों तक मीडिया से छुपाई थी। जय मेहता मेहता ग्रुप के मालिक हैं जो कई देशों में अपना बिजनेस चलाते हैं। वो सीमेंट और शुगर जैसे कई प्रोडक्ट्स में काम करते हैं।

राजीव मसंद को दिए एक इंटरव्य में अदाकारा ने कहा था, ‘दरअसल, उस वक्त न तो इंटरनेट था। न हर जगह कैमरे लगे होते थे। तो उस वक्त आप ऐसा कर सकते थे। उस समय जय मेरी सेवा में लगे हुए थे और मुझे अपना करियर खोने का डर था। मैं करियर के पीक प्वॉइंट पर थी। मैं काम करना चाहती थी और मुझे यही बीच का रास्ता लगा था।’

जूही चावला की सीक्रेट वेडिंग की पोल उस वक्त खुली जब अदाकारा जय मेहता के पहले बच्चे की मां बनने वाली थीं। ये कपल दो प्यारे बच्चों जाह्नवी मेहता और अर्जुन मेहता के पैरेंट्स हैं।

