Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

प्रेस की स्वतंत्रता का प्रहरी है प्रेस परिषद: कमिश्नर

  • आयुक्त और डीएम ने मीडिया बंधुओं को दीं शुभकामनाएं
  • राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिला सूचना कार्यालय मेरठ में विचार गोष्ठी का आयोजन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आयुक्त सेल्वा कुमारी जे. एवं डीएम दीपक मीणा ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर मीडिया बंधुओं को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। आयुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस, 16 नवम्बर, भारत में स्वतंत्र एवं जिम्मेदार प्रेस का प्रतीक है। इसी दिन भारतीय प्रेस परिषद् ने यह सुनिश्चित करने के लिए एक नैतिक प्रहरी के रूप में कार्य करना आरंभ किया, कि प्रेस न केवल एक शक्तिशाली माध्यम के रूप में अपेक्षित उच्च स्तर बनाए रखे, बल्कि यह किन्हीं कारकों से प्रभावित या खतरों से अवरुद्ध न हो।

हालांकि विश्व में कई प्रेस या मीडिया परिषदें हैं, परन्तु भारतीय प्रेस परिषद् अद्वितीय है। क्योंकि यही एकमात्र ऐसा निकाय है, जिसे प्रेस की स्वतंत्रता को सुरक्षित रखने के अपने कर्तव्य का पालन करते हुए राजतंत्रों पर भी प्राधिकार है। डीएम दीपक मीणा ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। उन्होंने कहा कि समग्र रूप से देखा जाए तो स्वतंत्रता संग्राम से लेकर अब तक मीडिया ने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

4

उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश में मीडिया का दायित्व बढ़ गया है। मीडिया एक ऐसा दर्पण है, जो समाज व राष्ट्र को उसकी सच्चाई दिखाता है। तथा जनता को अपने आसपास हो रही गतिविधियों के बारे में अवगत कराता रहता है। इस प्रकार से मीडिया समाज व सरकार की मदद करते हुए एक निष्पक्ष, पारदर्शी एवं मजबूत व्यवस्था का निर्माण करता है। वहीं, प्राप्त निर्देर्शों के क्रम में बुधवार को सूचना कार्यालय मेरठ में राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार ने एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया।

विचार गोष्ठी में उपस्थित पत्रकारों ने अपने पत्रकार जीवन के अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर आजादी से पूर्व एवं बाद पत्रकारिता में कवियों, लेखकों के योगदान के विषय में चर्चा की गई। पत्रकार शाहिद मिर्जा ने रिश्तों पर आधारित मुक्तक प्रस्तुत किए। जिनकी गोष्ठी में उपस्थित पत्रकारों ने सराहना की। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार ने जनपद के समस्त पत्रकारों को शुभकामनाएं दीं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img