Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

मंडी चमारान में पानी के सैंपल की रिपोर्ट आने का इंतजार

  • ईओ ने टीम के साथ किया बस्ती का निरीक्षण, साफ-सफाई का लिया जायजा

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: मंडी चमारान मोहल्ले में हालता सामान्य होने लगे हैं। मरीजों की संख्या भी न के बराबर रह गई है। पालिका द्वारा बस्ती में टंकी की नई पाइप लाइन भी बिछा दी गई है। जिसमें पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई है। मगर प्रशासन ने अभी सफाई के लिए पानी चलाया है। पानी के सैंपल बायोलोजिक जांच के लिए भेजे गए हैं।

सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही पानी के सवेन की अनुमति दी जाएगी। शुक्रवार को ईओ ने टीम के साथ बस्ती का निरीक्षण किया। पाइप लाइन के साथ ही साफ सफाई व्यवस्था जायजा लिया। ताकि बस्ती में किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो।

करीब एक सप्ताह से अधिक मंडी चमारान के लोगों पर भारी गुजरी है। सैकड़ों की संख्या में लोग बीमारी की चपेट में आए। जिनमें कई लोगों को अपनी जान भी गवानी पड़ी। दूषित पानी को कारण मानते हुए प्रशासन द्वारा बस्ती में टंकी की नई पाइप लाइन बिछवाई गई है। ताकि लोगों को बीमारी से बचाया जा सके। बस्ती में हालात सामान्य होने लगे हैं। मरीजों की संख्या भी न के बराबर रह गई है।

24 13

पालिका द्वारा सफाई के साथ कीटनाशक व फॉगिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ताकि लोगों को बीमारी से बचाया जा सके। नई पाइप लाइन में पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई है। मगर अभी पानी पीने की अनुमति नहीं है। सफाई के लिए लाइन में पानी चलाया जा रहा है। पालिका द्वारा पानी के सैंपल बायोलोजिक जांच के लिए भेजे गए हैं।

सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद पानी के सेवन की अनुमति दी जाएगी। शुक्रवार को ईओ शशि प्रभा चौधरी ने टीम के साथ बस्ती का निरीक्षण किया। पाइप लाइन के साथ ही साफ सफाई का जायजा लिया। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया।

एसडीएम ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण

शुक्रवार को एसडीएम सत्यप्रकाश ने पालिका टीम के साथ नगर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने निर्माण की गुणवत्ता व प्रगति रिपोर्ट जानी। साथ ही पालिका को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इससे पहले एसडीएम सत्यप्रकाश मंडी चमारान में हालात का जायजा लेने पहुंचे। यहां एसडीएम ने बिछाई गई पाइप लाइन का जायजा लिया।

साथ ही बस्ती में साफ सफाई आदि के बारे में लोगों से जानकारी प्राप्त की। इसके बाद एसडीएम ने नगर में विभिन्न स्थानों पर चल रहे सड़क निर्माण कार्यों का जायजा लिया। एसडीएम ने निर्माण कार्यों का गुणवत्ता परखी और प्रगति रिपोर्ट जानी। साथ ही पालिका प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ चेयरपर्सन पुत्र शाहवेज अंसारी भी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img