Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

निगम ने मनाया राष्ट्रीय संवैधानिक दिवस

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: नगर निगम में आज राष्ट्रीय संवैधानिक दिवस मनाया गया और अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। शपथ अपर नगर आयुक्त राजेश यादव ने दिलाई। 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान को अंगीकार कर राष्ट्र को समर्पित किया गया था। इसीलिए आज का दिन राष्ट्रीय संवैधानिक दिवस के रूप में मनाया जाता है और प्रत्येक वर्ष अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई जाती है।

शपथ में संविधान और मूल कर्तव्यों का पालन करने, राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रीय प्रतीकों, संवैधानिक आदर्शों व संस्थाओं का आदर करने, देश की संप्रभुता, अखंडता की रक्षा करने तथा महिलाओं का सम्मान करने के साथ ही सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा व सामाजिक संस्कृति का संवर्धन और पर्यावरण संरक्षण करने आदि की शपथ दिलाई गई।

शपथ कार्यक्रम में अपर नगरायुक्त एस के तिवारी, महाप्रबंधक जलकल मनोज आर्य, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, पशु चिकित्साधिकारी डा संदीप मिश्रा, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बी एस नेगी, अधिशासी अभियंता सुशील सिंघल, लेखाधिकारी राजीव कुशवाहा सहित सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img