Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

समय से टीकाकरण, बीमारी छूमंतर

  • टीकाकरण अभियान में अब उलेमा करेंगे सहयोग, डीएम के समक्ष दिया आश्वासन
  • सतर्कता: मस्जिद और मदरसों से भी होगी अभियान की निगेहबानीं
  • धर्मगुरुओं व सहयोगियों को वितरित किए गए प्रशस्ति पत्र

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की तरह नियमित टीकाकरण में भी उलेमा ए दीन सहयोग करेंगे। इसके लिए विभिन्न मस्जिदों और मदरसों से अपीलें की जाएंगी। मस्जिदों के इमाम व अन्य उलेमा सहयोगियों के तौर पर विरोधी परिवारों को समझाएंगे। यह सब वादे खुद उलेमाओं ने शनिवार को जिलाधिकारी के समक्ष किए। इसके अलावा नियमित टीकाकरण में पहले से सहयोग के लिए उलेमाओं सहित विभिन्न धर्मगुरुओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

विकास भवन में आयोजित बैठक के दौरान डीएम दीपक मीणा ने कहा कि जिस प्रकार हमने संयुक्त प्रयास से पोलियो के खिलाफ जंग जीती उसी प्रकार अब हमें टीकाकरण के खिलाफ भी जंग जीतनी है। उन्होंने कहा कि 12 जानलेवा बीमारियोें से बचाव के के लिए हमें खुद भी अवेयर होना होगा तथा दूसरों को भी अवेयर करना होगा। डीएम ने कहा कि इसके लिए उलेमाओं की मदद ली जा रही है ताकि वो अपने स्तर से विरोधी परिवारों को समझा सकें।

सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने कहा कि बच्चों का सही समय पर टीकाकरण कराने से बीमारियों का खतरा टल जाता है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम ने शून्य से पांच साल तक के बच्चों की टीकाकरण सारिणी के बारे में विस्तार से चर्चा की। यूनिसेफ के रीजनल कॉर्डिनेटर (आरसी) हरेन्द्र पंवार ने बच्चों में टीकाकरण को लेकर फैली विभिन्न भ्रांतियों के बारे में चर्चा की।

यूनिसेफ की डिस्ट्रिक्ट मोबिलाइजेशन कोआॅर्डिनेटर (डीएमसी) नज्मुन्निशां ने विरोधी परिवारों का स्टेटस शेयर करते हुए कहा कि जब तक हम हर विरोधी परिवार तक नहीं पहुंच जाते तब तक हम अपने उद्देश्य को हासिल नहीं कर सकते। इस दौरान उन्होंने ‘नमस्ते टीका कार्यक्रम’ के बारे में भी जानकारी दी। जमीयत उलेमा ए हिन्द के पूर्व जिलाध्यक्ष व रालोद नेता हाजी जीएम मुस्तुफा ने आश्वासन दिया कि सभी मदरसों से टीकाकरण टीमों को पूरा सहयोग दिया जाएगा।

शाही ईदगाह के खतीब व मिल्ली काउंसिल के शहर अध्यक्ष कारी शफीकुर्रहमान कासमी ने मुसलमानों से अपील की कि वो टीकाकरण को लेकर अपने अंदर किसी भी तरह की भ्रांति न पालें। उलेमाओं ने अपनी ओर से पूरा आश्वासन दिया कि वो मदरसों और मस्जिदों से टीकाकरण को लेकर अपनी ओर से पूरा सहयोग करेंगे।

इस अवसर पर काली पलटन मन्दिर के मुख्य पुजारी महेन्द्र श्रीधर तिवारी, फादर जॉन, जमीयत उलेमा ऐ हिन्द के सके्रट्री व प्रेस प्रवक्ता हाजी शीराज रहमान, मिल्ली काउंसिल के मौलाना आस मुहम्मद गुलजार कासमी, जैनुल राशेदीन, बीएमसी उषा, नजर, सचिन व तबस्सुम के अलावा यूएनडीपी तथा डब्ल्यूएचओ के अधिकारी मुख्य रुप से मौजूद थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img