Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

मिल कर्मचारी का शव पहुंचते ही परिवार में मचा कोहराम

  • अपर दोआब शुगर मिल में हुए हादसे में झुलस कर हुई मौत
  • करनाल से पोस्टमार्टम के बाद कस्बा बनत घर पहुंचा शव
  • बृहस्पतिवार को गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार

जनवाणी संवाददाता |

शामली: शामली अपर दोआब शुगर मिल में तीन दिन पहले तीन मेगावाट की टरबाइन का स्टीम पाइप का ज्वाइंट फटने से गंभीर रूप से झुलसे कर्मचारी की बुधवार की सुबह करनाल के हॉस्पिटल में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद करनाल से शव बृहस्पतिवार को दोपहर मृतक के घर कस्बा बनत के मोहल्ला रविदार पहुंचा। शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। चीनी मिल अधिकारियों और आस-पड़ोस के लोगों ने उनको ढांढस बंधी। उसके बाद गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।

मंगलवार की सुबहर अपर दोआब शुगर मिल की तीन मेगावाट की टरबाइन का स्टीम पाइप का ज्वाइंट फट गया था। हादसे का प्रभाव कम करने के लिए वॉल्व बंद करते समय मिल कर्मचारी आयल मैन कुवाड़ी गंभीर रूप से झुलस गया था। मिल प्रबंधन पहले उसे नगर के बोहरा नर्सिंग होम और उसके बाद करनाल के बालाजी हॉस्पिटल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान बुधवार की सुबह कुवाड़ी की मौत हो गई थी। कल औपचारिकताएं पूरी न होने के कारण बृहस्पतिवार की सुबह मृतक के शव का पोस्टमार्टम हुआ।

पोस्टमार्टम के बाद दोपहर करीब 12.40 बजे शव कस्बा बनत के मोहल्ला रैदासपुरी स्थित आवास पर पहुंचा। कुवाड़ी के शव को देखती है, मृतक की पत्नी मेशो और बेटे-बेटियां दहाड़े मारकर रोने लगे। आस-पड़ौस की महिलाओं ने उनको संभालने की कोशिश की।

इसके बाद मृतक कुवाड़ी का कस्बे के श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। शव को मुखाग्नि उसके ज्येष्ठ पुत्र अंकुर ने दी। शव यात्रा में अपर दोआब शुगर मिल के उप गन्ना महाप्रबंधक नरेश कुमार, सहायक गन्ना महाप्रबंधक दीपक राण, अतिरिक्त गन्ना महाप्रबंधक केपीएस सरोहा, पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन जैंतरपाल सिंह के अलावा बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img