Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

समय से इलाज शुरू होने पर एड्स से लड़ सकता है मरीज

  • विश्व एड्स दिवस पर गोष्ठी एवं काउंसलिंग कार्यक्रम हुए

जनवाणी संवाददाता |

शामली: विश्व एड्स दिवस पर एड्स के प्रति जागरुकता पैदा करने और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करने के लिए गोष्ठी एवं काउंसलिंग का आयोजन किया गया।

गुरुवार को विश्व एड्स दिवस गुरु वशिष्ठ पैरामेडिकल एंड नर्सिंग कॉलेज मालैंडी के आॅडिटोरियम में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी शुरूआत मुख्य अतिथि सीएमओ डा. संजय अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। सीएमओ ने एड्स के बारे में जागरुक करते हुए बताया कि अगर समय पर इसकी जांच करा ली जाए तो मरीज का इलाज भी हो पाएगा और इस बीमारी को फैलने से भी रोका जा सकेगा।

एडिशनल सीएमओ डा. विनोद कुमार ने भी एड्स के प्रति जागरुकता को व्याख्यान दिया। गुरु वशिष्ठ पैरामेडिकल कॉलेज के प्रबंधक डा. नीरज वशिष्ठ और प्रधानाचार्य डा. मीनल वशिष्ठ ने सीएमओ को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अमित शर्मा, अखिल शर्मा, प्रदीप शर्मा, प्रियंका वर्मा, गौरव पुंडीर, सोनी, मनोज, समीर, हर्षा, बिंदिया आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img