- वीवी इंटर कॉलेज में चल रहे शिविर का समापन
जनवाणी संवाददाता |
शामली: उत्तर प्रदेश भारत स्काउट्स और गाइड्स के तत्वाधान में शहर के वीवी इंटर कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय शिविर का समापन हो गया। गुरुवार को तीन दिवसीय शिविर के समापन कार्यक्रम का शुभारंभ वीवी इंटर कॉलेज की प्रबंध कमेटी के संरक्षक संजय संगल एवं प्रधानाचार्य एसके आर्य ने संयुक्त रुप से ध्वजारोहण करके किया। शिविर संचालक जिला स्काउट ट्रेनर राज सिंह ने स्काउट प्रार्थना एवं झंडा गीत कराया।
उद्घाटन सत्र में कैंप प्रभारी रजनीश कुमार, चीफ प्रोकटर डा. मनोज कुमार शर्मा, एनएसएस प्रभारी अनुराग शर्मा, गाइड कैप्टन डा. अर्चना शर्मा एवं बालिका शाखा प्रभारी अर्चना सिंघल ने शिविरार्थियों को संबोधित किया। स्काउट प्रभारी प्रमोद कुमार व सुमित कुमार ने टेंट लगाने, टोली बनाने, भेजन बनाने के कौशल को शिविरार्थियों को सिखाया। छात्रों ने विभिन्न भारतीय व्यंजनों को बनाकर दिखाया। साथ ही खुले में शौच मुक्त शामली, वृक्षारोपण, जल ही जीवन है, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान, मतदान-महादान एवं राष्ट्रीय एकता जैसी थीम पर टेंट बनाए। डा. अर्चना शर्मा, अर्जुनराम व सुमित कुमार निरीक्षण निर्णायक मंडल के सदस्य रहे। सेवानिवृत्त पूर्व स्काउट मास्टर दीवान खान ने दीक्षा कार्यक्रम संपन्न कराया।
इस मौके पर संजीव कुमार, प्रदीप आर्य, नरेंद्र शर्मा, राहुल कुमार, अमरपाल, दीपकुमार पांडे, मनोज कुमार, अनुराधा, नीरज, मुकेश शर्मा, दिनेश तोमर, राजनाथ सिंह, डा. राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

