Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

जी-20 की अध्यक्षता मिलने पर सरधना चर्च हुआ रोशन

  • सरधना के ऐतिहासिक चर्च को लाइटों से सजाया

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: भारत को जी-20 की अध्यक्षता मिलने से देशभर में उत्सव तरह आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार का सरधना के ऐतिहासक चर्च को भी लाइटों से सजाया गया। बता दें कि 1 से 7 दिसंबर तक देश के 100 ऐतिहासिक धरोहर स्थलों को जी-20 वाले लोगों की रोशनी से सजाया गया है।

इसी क्रम में गुरुवार को ऐतिहासिक धरोहर के रूप में चर्च को भव्य रूप से सजाया गया। जिससे एक बार फिर मेरठ के सरधना की धरोहर को सभी देश के लोग जानेंगे। फादर ससिन बाबू ने बताया कि उत्सव के दौरान कृषि, शिक्षा, रोजगार, ऊर्जा, स्वास्थ्य, व्यापार, पर्यटन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, विकास जैसे मुद्दों पर मंथन करेंगे। शहर और उसके आसपास के पर्यटन गंतव्यों को विशेष तौर पर सजाया जा रहा है।

गौरतलब है कि भारत को एक दिसंबर 2022 से अगले एक साल लिए जी-20 समूह की अध्यक्षता मिली है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन की झलक पेश कर देश-दुनिया के सामने अनूठी मिसाल पेश करेगा। भारत के आधिकारिक तौर पर अध्यक्षता ग्रहण करने के बाद देश की 100 स्मरकों को रोशनी से सजाया जाएगा। जी-20 लोगो वाले यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों सहित 100 स्मारकों को 1 से 7 दिसंबर तक सात दिनों के लिए रोशन किया गया।

जिसमें दिल्ली के लाल किले से लेकर सरधना के ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च तक शामिल हैं। दिल्ली में हुमायूं का मकबरा और पुराना किला से लेकर गुजरात में मोढेरा सूर्य मंदिर और ओडिशा में कोणार्क सूर्य मंदिर से लेकर बिहार में शेर शाह सूरी का मकबरा तक, इन 100 स्थलों की सूची में हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img