जनवाणी संवाददाता |
स्योहारा: ग्राम सत्ता नंगली बहादरपुर में सरकारी पेड़ों के कटान के मामले में खबर प्रकाशित होने के बाद वन विभाग की टीम हरकत में आई। वन विभाग की टीम ने मौके का मुआयना कर वनरक्षक को लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। टीम ने चोरी से काटी गई लकड़ी भी बरामद की।

