Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

स्काउट कैंप में छात्रों को सिखाया ध्वज शिष्टाचार

  • आरके इंटर कॉलेज में त्रिदिवसीय स्काउट शिविर

जनवाणी संवाददाता |

शामली: राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ किया गया। जिसमें शिविरार्थियों को ध्वज शिष्टाचार, ध्वज गीत, नियम, प्रतिज्ञा आदि का प्रशिक्षण दिया।

प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र कुमार ने स्काऊट का झंडा फहरा कर शिविर का शुभारंंभ किया। स्काऊट प्रशिक्षक सुरेश कुमार द्वारा छात्रों को झंडा गीत सिखाया एवं स्काउट के नियम बताकरे प्रतिज्ञा दिलाई। प्रधानाचार्य ने कहा कि शिविर में जो भी प्रशिक्षण आपको दिया जाएगा उसे ध्यान से सीखे। प्रशिक्षण लेकर रोजगार का माध्यम बनाकर अपने दैनिक जीवन में उपयोग लाने के प्रयास करें। प्रत्येक कार्य को अनुशासन में करें।

कार्यक्रम संचालन राधेश्याम ने किया। स्काऊट प्रभारी दिनेश के निर्देशन में स्काऊट कैडेट्स को सड़क सुरक्षा एवं यातायात अभियान की जागरूकता के लिए एक हस्ताक्षर अभियान चलाने के लिए प्रेरित किया गय। जिसमें स्काउट कैडेट्स ने एक बड़ा हस्ताक्षर अभियान चलाकर छात्रों, शिक्षको एवं नागरिकों के हस्ताक्षर कराये।

कार्यक्रम में प्रमोद कुमार, रजनीश कुमार, रितेंद्र सिंह, सुशील तोमर, श्रवण तोमर, नबाब सिंह, नीरज बेनीवाल पकज कुमार गोपाल, शिवन शर्मा, चल चौहान, रितू थिगनीयाँ, रविन्द्र कुमार, सुधीर कुमार लोकेश कुमार आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img