जवाणी संवाददाता |
कैराना: नगर पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन को गत दिनों हार्ट अटैक आने के बाद दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। चेयरमैन को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। विगत सोमवार को नगरपालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन को मोहल्ला आलदरम्यान स्थित आवास पर हार्टअटैक आया था। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
जहां उनकी ब्लॉकेज नस का उपचार कर एक भी स्टंट डाला गया था। बुधवार रात पालिकाध्यक्ष को स्वास्थ्य में सुधार के चलते हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। जिसके बाद वह अपने आवास पर पहुंचे। गुरुवार को दिनभर पालिका चेयरमैन के आवास पर उनका स्वास्थ्य जानने के लिए समर्थकों का आना-जाना लगा रहा।

