जनवाणी संवाददाता |
नांगल सोती: नांगल थाना क्षेत्र एक गांव में छह दिसम्वर की सुबह चार बजे 16 वर्षीय लड़की का उसके गांव के गैर सम्प्रदाय के युवक साबिर पुत्र नासिर ने शादी करने के इरादे से अगुवा कर लिया था। इस मामले मे लड़की के पिता ने साबिर के विरूद तहरीर देकर नांगल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद 12 दिसंबर को पुलिस ने लड़की को जालपुर अड्डे से बरामद कर लिया था, जबकि अपहरण का आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार होने मे कामयाब हो गया था, तभी से पुलिस को आरोपी की तलाश थी। शुक्रवार सुबह 11.30 बजे नांगल पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी साबिर जालपुर भट्टे के समीप खड़ा है। आरोपी साबिर को भट्टे के समीप से गिरफ्तार कर लिया।

