- दो अन्य जगहों पर भी चोरों ने हाथ साफ किया
जनवाणी संवाददाता |
नागल: कस्बे के रेलवे स्टेशन स्थित मिठाई की दुकान स्टेंडर्ड स्वीट्स पर देर रात अज्ञात चोरो ने नकब लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए है। पीड़ित के अनुसार देर रात को किसी समय अज्ञात चोरो द्वारा उनकी दुकान में छत के रास्ते से रोशनदान कों तोडकर उसकीं दुकान में घुसे चोरो ने गल्ले से करीब सत्रह हजार रूपए की नकदी ,लगभग सत्रह हजार रुपये की रेजगारी व पांच चांदी के सिक्के चोरी कर एलईडी टीवी व सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
इसके अलावा भाटखेड़ी रोड पर स्थित गठबंधन पैलेस से एक साईकिल इन्वर्टर व उसकीं दो बैटरियां,ताँबे का बिजली केबिल चुराया हैं।इसके बाद इसी रोड पर चौधरी सुखपालसिहँ के आफिस से इन्वर्टर एवं उसकीं दो बैटरियां चोरी कर ली हैं। एकदम चोरी की घटनाओं से लोगों मे दहशत व्याप्त है।
ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष सूबेसिंह यादव से मुलाकात कर चोरी की घटनाओं के खुलासे की मांग करते हुए क्षेत्र में पुलिस गश्त बढाने की मांग की है।चोरी की घटनाओं की
जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

