- ग्रामीणों का अनुमान वर्चस्व की लड़ाई मे गुलदार की मौत
जनवाणी संवाददाता |
नांगल सोती: गुलदार की मौत से क्षेत्र मे हड़कंप गया। ग्रामीणों का अनुमान वर्चस्व की लड़ाई मे गुलदार की मौत। शुक्रवार की सुबह सौफतपुर निवासी मनोज राणा का नौकर जितेंद्र उनके खेत गन्ने की कटाई करने पहुंचा था।
गन्ना काटते समय एक गुलदार गन्ने के खेत से भागता दिखाई दिया, जिसके बाद जितेंद्र ने देखा कि एक गुलदार जख्मी हालत मे मरा पड़ा है। जिसके बाद उसने इसकी सूचना खेत स्वामी मनोज राणा को दी, सूचना तमाम ग्रामीण मोके पर पहुंच गये। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
अधिक जानकारी हेतु पढ़ें दैनिक जनवाणी

