- मिस्त्रियों को गाड़ी में भरकर ले गए, भाजपा महिला से भी की अभद्रता
- रात भर अमानगढ़ के जंगल में फंसी रही भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी
- भाजपा महिला पदाधिकारी व भवन स्वामी ने प्रेस वार्ता कर लगाए आरोप
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: सत्ता का नंगा नाच पुलिस मौजूदगी में विधायक के पीए व समर्थकों ने निर्माणाधीन भवन में तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि जमीन में हिस्सेदारी न मिलने पर गुस्साएं विधायक के दर्जन लोगों इस कार्य को अंजाम दिया। भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी पश्चिम उत्तर प्रदेश अनिता चौहान से भी विधायक के समर्थकों ने अभद्रता की और उनके ड्राइवर को अपने साथ ले गए। इससे महिला रात भर जंगल में फंसी रही। यह आरोप महिला पदाधिकारी व भवन स्वामी ने प्रेस वार्ता कर लगाए।

