Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

मुजफ्फरनगर में किसानों की ली जा रही जमीन, 20 जनवरी को कलक्ट्रेट में होगा प्रदर्शन

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: जनपद के मेघा चंदन गांव में काऊ सेंचुरी के लिए अधिकृत की जा रही भूमि प्रक्रिया का विरोध चल रहा है। महिला एकता संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप 20 जनवरी को कलेक्ट्रेट में धरना शुरू करने की अनुमति डीएम से मांगी है।

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान की ओर से पुरकाजी खादर क्षेत्र में 70 एकड़ भूमि में काऊ सेंचुरी बनाने का कार्य शुरू होने वाला है। जिसको लेकर राजस्व विभाग पुरकाजी खादर क्षेत्र में भूमि का अधिग्रहण कर रहा है। महिला एकता संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर पहुंचकर आरोप लगाया कि राजस्व विभाग किसानों की भूमि को भी अधिकृत करने में जुटा है। कहा कि उन्हें बताया गया था कि सिर्फ सरकारी भूमि काऊ सेंचुरी में शामिल की जाएंगी, लेकिन आम पट्टाधारक किसानों की भूमि भी उसमें शामिल की जा रही है।

इस तरह से किसान सड़क पर आ जाएगा। उसके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। सोमवार को रिया किन्नर के नेतृत्व में महिला एकता संगठन के कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर भूमि अधिग्रहण पर रोक लगाने की मांग की। इसके साथ ही 20 जनवरी से अधिग्रहण के विरोध में डीएम कार्यालय पर धरना देने की अनुमति भी मांगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img