Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

विंटर वैकेशन खत्म:दो हफ्ते बाद खुले स्कूल

  • छात्रों के खिले चेहरे, अभिभावक बोले-ठंड में बच्चों को स्कूल भेजना मजबूरी

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में दो हफ्ते के शीतकालीन अवकाश के बाद सोमवार को स्कूल खुल गए। बच्चे ठंड के माहौल में ही स्कूल पहुंचे। सोमवार को सुबह के समय से ही धूप खिली रही। हालांकि न्यूनतम तापमान 4.13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मुजफ्फरनगर को कड़ाके की ठंड से धीरे-धीरे निजात मिलने की उम्मीद जग गई है। हालांकि न्यूनतम तापमान वर्तमान में भी काफी कम चल रहा है। सोमवार को भी न्यूनतम तापमान 4.13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बावजूद सुबह के समय धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की। आसमान से कोहरा हटने के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी बढ़ गई। सोमवार को 2 सप्ताह के शीतकालीन अवकाश के बाद जिले के स्कूल खुल गए। बच्चे ठंड के मौसम में स्कूल पहुंचे। स्कूलों में उपस्थिति तुलनात्मक रूप से कम दर्ज की गई।

वहीं छात्रों ने भी स्कूल पहुंच कर खूब मस्ती की। खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। न्यूनतम तापमान में भले वृद्धि ना हो रही हो लेकिन सोमवार को सूरज निकलने से ह्यूमिडिटी में कमी आई। ह्यूमिडिटी का स्तर 95 प्रतिशत पर पहुंच गया और कोहरा छटने के कारण आसमान बिल्कुल साफ हो गया। जिससे सड़कों पर विजिबिलिटी बढ़ गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img