Friday, April 17, 2026
- Advertisement -

संगठन के लिए मेहनत कर सुदृढ़ता प्रदान करता कार्यकर्ता

  • कंडेला-झिंझाना मंडल पदाधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

जनवाणी संवाददाता |

शामली: भारतीय जनता पार्टी जनपद शामली में चल रहे मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रमों में गुरुवार को कंडेला व झिंझाना मंडल प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण में भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने कहा कि किसी भी संगठन को चलाने के लिए उसकी कार्यशैली बहुत मायने रखती है।

उसको ध्यान में रखते हुए संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने अथक प्रयासों से उसे पूरा करता है और संगठन के लिए दिन-रात मेहनत कर उसकी संरचना को सुदृढता प्रदान करता है। जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह ने भाजपा का इतिहास एवं विकास विषय पर अपने विचार रखे। पूर्व जिलाध्यक्ष डा. रामजीलाल कश्यप ने 2014 के बाद भारत की राजनीति में बदलाव, भाजपा एवं हमारा दायित्व विषय के विषय पर अपने विचार रखे।

विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने सुरक्षा, सामर्थ्य के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प विषय पर कार्यकर्ता को पूर्ण रूप से समझाया। क्षेत्रीय मंत्री प्रमोद अट्टा ने हमारा विचार परिवार विषय को विस्तृत रूप से कार्यकर्ताओं को समझाया। नगर पालिका परिषद के निवर्तमान चेयरमैन अरविंद संगल ने कहा कि हम सभी को अपनी क्षमता को पहचानने का प्रयास करना चाहिए। यदि हम अपने व्यक्तित्व को पहचान लेते है तो हमें आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता क्योंकि हमारे लिए कौन सा मार्ग उचित है और कौन सा अनुचित है इस बात को समझने की समझ हमारे पास होगी।

हमारे समक्ष नए-नए अवसर आते है, अपने आप को योग्य साबित करने के लिए, इन्हीं अवसरों को चुनौती समझकर हमें आगे बढ़ना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष पंकज राणा ने आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा हमारी विचारधारा विषय पर अपने विचार रखें। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार ने सोशल मीडिया का उपयोग विषय की जानकारी दी। वरिष्ठ भाजपाई मोहित जैन ने पिछले छह सालों में हुए अंत्योदयी प्रयत्न विषय पर अपने विचार रखें।

इस मौके पर जिला मंत्री ओमप्रकाश, कंडेला मंडल के अध्यक्ष जगदीश चौहान, झिंझाना मंडल अध्यक्ष रविंद्र कश्यप, कपिल पंवार समेत दोनों मंडलों के पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सताया हुआ पति दार्शनिक जैसा हो जाता है

भारतीय गृहस्थी के कुरुक्षेत्र में पत्नी वह अपराजेय महारथी...

महिला आरक्षण बिल पर राजनीतिक तूफान

संसद के विशेष सत्र में 16 अप्रैल को महिला...

जानलेवा बन रहे कीटनाशक

आजकल कीटनाशक गंभीर स्वास्थ्य जोखिम का कारण बनते जा...
spot_imgspot_img