Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

कांग्रेसियों का दावा हवाई, नहीं पहुंचा कश्मीर कोई

  • महानगर अध्यक्ष ने किया था 100 लोगों का जत्था ले जाने का दावा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रविवार को एक दिन पहले ही समाप्त कर दी गई। राहुल गांधी ने लाल चौक पर प्रियंका गांधी की मौजूदगी में तिरंगा फहराया। राहुल गाांधी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयराम रमेश, उमर अब्दुल्ला व महबूबा मुफ्ती के अलवा कई अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद थे।

मेरठ के कांग्रेसियों ने भी दावा किया था कि मेरठ से बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की समाप्ति के गवाह बनेंगे लेकिन उनका यह दावा हवाई साबित हुआ। मेरठ से कोई भी कांग्रेसी राहुल गांधी की यात्रा के समापन समारोह में शामिल नहीं हुआ।

गौरतलब है कि कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने दावा किया था कि यदि पार्टी हाईकमान के स्तर से उस समय पार्टी स्तर का कोई कार्यक्रम न रखा गया तो मेरठ से लगभग 100 पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का जत्था कश्मीर जाएगा और राहुल गांधी की यात्रा के समापन अवसर पर उसमें शामिल होगा। हांलाकि इन दिनों कांग्रेस का कोई कार्यक्रम मेरठ में नहीं था फिर भी कांग्रेस का कोई भी पदाधिकारी और कार्यकर्ता कश्मीर नहीं पहुंचा।

इस संबध में जाहिद अंसारी से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे सम्पर्क नहीं हो पाया। वैसे भी कांग्रेस के स्थानीय संगठन के बारे में यह चर्चा आम है कि मेरठ के अधिकतर कांग्रेसी तभी सक्रिय होते हैं जब हाईकमान स्तर से उन्हें कोई दिशा निर्देश मिलता है। मेरठ कांग्रेस में इस समय गुटबाजी का आलम यह है कि हर कोई एक दूसरे की टांग खिंचाई में लगा हुआ है।

मेरठ में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी के कार्यक्रम में भी हाल ही में महानगर अध्यक्ष व पार्टी के एक पूर्व प्रदेश पदाधिकारी के गुट के बीच काफी गर्मागर्मी हो गई थी जिससे नसीमुद्दीन सिद्दीकी के सामने ही पार्टी के स्थानीय संगठन की खूब छीछालेदर हुई थी। पार्टी की यदि यही स्थिति रही तो आने वाले नगर निगम चुनावों में पार्टी को काफी हद तक फिर नुकसान उठाना पड़ सकता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img