Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

सरदार पटेल की जंयती एकता दिवस के रूप में मनायी

  • स्कूल में पुष्प अर्पित करके मनायी गयी महर्षि वाल्मीकि एवं सरदार पटेल की जंयती

जनवाणी संवाददाता |

बिजनौर: राजा ज्वाला प्रसाद आर्य इंटर कालेज बिजनौर की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाई द्वारा महर्षि वाल्मीकि एवं लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष पर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षको ने दोनों महापुरुषों को पुष्प अर्पित किए।

समस्त शिक्षकों को प्रधानाचार्य ओमपाल सिंह ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ओमपाल सिंह ने कहा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करना होगा। देश की आंतरिक शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने में प्रत्येक नागरिक को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी का संकल्प लेते हुए अपनी सहभागिता निश्चित करनी होगी।

कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य विशनलाल, वी एस चौहान, गयूर आसिफ, सुधांशु वत्स, नरेंद्र कुमार, कार्यक्रम अधिकारी बालेश कुमार, प्रदीप कुमार सिंह, स्काउट प्रभारी चंद्रहास सिंह, रश्मि चौहान, अलका रानी, मीना सिंह, विनोद यादव, डा. सुनील, अतुल कुमार रस्तोगी व भूपेंद्र पाल उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img