Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

बेटी है तो परिवार है के तहत डा. राखी को सम्मानित किया

  • बेटियों के बिना परिवार रहता है अधूरा: डा. राखी
  • हरीश रावत विचार मंच उत्तराखंड सदस्यों ने किया सम्मानित

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: हरीश रावत विचार मंच उत्तराखंड द्वारा चलाये जा रहे बेटी है तो परिवार है अभियान के अंतर्गत पूजा अस्पताल व सखी वेलफेयर सोसायटी की संचालिका डा. राखी आनंद अग्रवाल को शॉल व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मंच के अध्यक्ष ने डा. राखी अग्रवाल को इस अभियान की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। वहीं इस मौके पर डा. राखी ने बेटियों का महत्व बताया तथा कहा कि बेटा केवल एक परिवार का प्रतिनिधत्व करता है जबकि बेटियां दो परिवारों की शान होती है।

शनिवार को देहरादून से आये संस्था के गुल मौहम्मद अंसारी ने मंच के सदस्य हाशिम अहमद के साथ पूजा अस्पताल पहुंचकर डा. राखी अग्रवाल को उनके द्वारा बेटियों को आत्म निर्भर और समाजसेवा के लिए सम्मानित किया। उन्होने कहा कि बेटियों के बिना परिवार अधूरा रहता है।

उन्होंने कहा कि जिस घर में बेटियां होती है उस घर से अतिथि कभी भी भूखा नहीं जा सकता। संस्था की ओर से उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश में बेटियों को अभियान से जोड़कर उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा उन्हें आत्म निर्भर बनाये जाने के प्रयास किये जा रहे है। ताकि समाज को अपनी बेटियों पर नाज हो सके और उनकों आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिल सके। वहीं भ्रूण हत्या जैसी घटनाएं नहीं हो और समाज के लोग बेटे और बेटियों में भेद नहीं करे।

डा. राखी अग्रवाल ने बताया कि उन्होने बेटियों के लिए कुछ वर्ष पहले जिस अभियान की शुरूआत की थी आज उसी अभियान से जुड़ी बेटियों को रोजगार के अवसर प्राप्त होने लगे है। उनकी कार्यशाला में बेटिया आत्मनिर्भर बनकर घर परिवार को चला रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img