जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: शनिवार की देर रात्रि में पाकिस्तान में आतंकवादियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। यह घटना उत्तरी वजीरिस्तान के कबायली जिले में होने की बात कही जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि इस आतंकी हमले में चार लोगों की मौत की खबर है, तो वहीं 22 अन्य घायल बताए जा रहे है।
बता दें कि अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तरी वजीरिस्तान आदिवासी जिले के खजोरी चौक में एमपीसीएल पेट्रोलियम कंपनी के साथ ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा बलों के वाहन में आत्मघाती हमलावर ने टक्कर मार दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में चार सैनिक मारे गए और कंपनी के 15 कर्मचारियों सहित 22 अन्य घायल हो गए।

