Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

ट्रैफिक होमगार्ड को बाइक मालिक ने पकड़ा, पढ़ें पूरी खबर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: 2016 में चोरी हुई स्प्लेंडर बाइक पूरे 7 साल के बाद में मिल गई और अचंभे की बात यह रही की बाइक ट्रैफिक होमगार्ड से बरामद हुई है।

सूचना के अनुसार थाना क्षेत्र गंगानगर से वर्ष 2016 में गंगानगर निवासी चंद्रपाल सिंह की बाइक उन्हीं के घर के बाहर से चोरी हो गई थी, जिसकी रिपोर्ट उन्होंने उस समय करा दी थी। लेकिन काफी ढूंढने के बाद में भी बाईक का कुछ पता नहीं लगा था।

वहीं, आज पूरे 7 साल के बाद में चंद्रपाल सिंह की बाइक मेरठ रोडवेज बस स्टैंड पर तैनात ट्रैफिक होमगार्ड सतेंद्र कुमार से बरामद हुई है। बता दें कि, ट्रैफिक होमगार्ड सतेंद्र कुमार थाना क्षेत्र गंगानगर के बक्सर का रहने वाला है, उसने बताया कि यह बाइक अपने ही विभाग के होमगार्ड संजय सिंह से खरीदी थी।

अब यह पता लगा है कि संजय सिंह ने भी यह बाइक किसी अन्य व्यक्ति से खरीदी थी बाइक मालिक चंद्रपाल सिंह ने होमगार्ड सतेंद्र कुमार के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है। वहीं इस पूरे मामले में गंगानगर पुलिस पकड़े गए ट्रैफिक होमगार्ड को बचाने में लगी हुई थी।

मीडिया के पहुंचते ही एस एच ओ दिनेश प्रताप सिंह ने बाईक मालिक चंद्रपाल सिंह की तहरीर ली। बाइक मालिक चंद्रपाल सिंह ने पकड़े गए ट्रैफिक होमगार्ड सतेंद्र कुमार के खिलाफ गंगानगर थाने में तहरीर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img