Sunday, February 8, 2026
- Advertisement -

फरवरी में मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी

  • चिलचिलाती धूप कर रही अभी से परेशान

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: गर्मी का प्रकोप फरवरी के महीने में लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में दिन में चिलचिलाती धूप से लोग दिन में परेशान दिखाई दिए और लोग दिन में पसीना-पसीना हो गए। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिन में अभी मौसम में गर्मी का असर बढ़ेगा।

राजकीय मौसम वैधशाला पर शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 93 एवं न्यूनतम आर्द्रता 43 प्रतिशत दर्ज की गई। दिन का तापमान बढ़ने के कारण गर्मी का एहसास बढ़ा है।

08 18

फरवरी के महीने में ही मार्च और अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास अभी से ही होने लगा है। जिसके चलते लोगों को अभी से ही परेशानी होने लगी है। हालांकि मौसम में परिवर्तन होने के आसार बने हुए हैं, लेकिन फिलहाल गर्मी होने के कारण लोेग परेशान दिखाई दिए। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि फिलहाल गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा।

लगातार बढ़ रहा प्रदूषण

प्रदूषण की मात्रा में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसके चलते लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को अब प्रदूषण के प्रति भी जागरुकता दिखानी होगी। क्योंकि दिन प्रतिदिन प्रदूषण का बढ़ना लोगों के लिए अब बीमारी का सबब बन रहा है।

इन शहरों में प्रदूषण का स्तर

मेरठ 355

बागपत 329

मुजफ्फरनगर 365

गाजियाबाद 328

इन स्थानों पर प्रदूषण का स्तर

गंगानगर 350

पल्लवपुरम 340

जयभीमनगर 360

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं,...

Mathura Accident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा, छह यात्रियों की मौत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार...
spot_imgspot_img