- बाल ब्रह्मचारिणी मुमुक्ष बहन कु. पारूल जैन की दीक्षा
जनवाणी संवाददाता |
कांधला: सोमवार को नगर के जैन स्थानक के सुधर्मा सभागार में बाल ब्रहमचारिणी मुमुक्षु बहन कु. पारूल जैन के हाथों पर सबसे पहले उनकी माता उषा जैन एवं पिता अनिल जैन ने मेहंदी लगाई, उसके बाद भाभी पायल जैन व भाई रजत जैन व उनके सभी परिवारजनों ने उनकी बहनों बुआ इत्यादि ने उनके हाथों पर मेहंदी रचाई। श्वेतांबर स्थानकवासी जैन महिला गु्रप के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मेहंदी रस्म की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए महामंत्री वरूण जैन ने कहा कि प्राचीन काल से जैन भागवती दीक्षा के अवसर पर मेहंदी रचाने की परंपरा है। ऐसी परंपरा और मान्यता है दीक्षार्थी के पर हाथ पर लगने वाली मेहंदी उनके वैराग्य को बढ़ाती है और उनके वैराग्य की प्रगाढ़ता मेहंदी की प्रगाढ़ता के साथ आगे बढ़ती है।
इस अवसर पर मेहंदी रस्म के दौरान प्रिया जैन, चारू जैन, सरिता जैन, अंजू जैन, रेखा जैन, प्रीति जैन, स्नेह जैन, स्वाति जैन, अवनी के साथ सैकडों महिलाएं मौजूद रही।

