Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

देवबंद के शिवम सैनी बने नियंत्रक व महालेखा परीक्षक

  • परिवार में खुशी की लहर

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद: सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता राम किशन सैनी के बेटे शिवम सैनी का नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) पद पर चयन हुआ है। इससे परिवार में खुशी की लहर है। परिवार के लोगों व गणमान्यों ने शिवम का मुंह मीठा कराते हुए इस उपलब्धि पर हर्ष जताया।

शिवम सैनी ने मुजफ्फरनगर के एसडी कालेज से बीकाम किया। इसके बाद दिल्ली में तीन साल की कोचिंग कर यह उपलब्धि हासिल की। शिवम सैनी ने बताया कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक अधिकारी का कार्य भारत सरकार तथा सभी प्रादेशिक सरकारों के सभी तरह के लेखों का अंकेक्षण करना होता है।

इस संस्था में देश भर के करीब 58 हजार से अधिक कर्मचारी काम करते है और यह संस्था स्वतंत्र रूप से कार्य करती है। शिवम के पिता रामकिशन सैनी ने बताया कि उनका बेटा बचपन से ही पढ़ाई में होनहार रहा है।

पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी, पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी, पूर्व विधायक नरेश सैनी, पूर्व विधायक संजय गर्ग, पूर्व विधायक माविया अली, किसान नेता रणवीर सिंह, नसीम अंसारी एड., जनार्दन त्यागी, रूपेश सैनी, मेहदी हसन, जितेंद्र सिंह एड., सोमबीर शर्मा, बाबूराम, चौ. रामगोपाल आदि ने खुशी का इजहार किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img