- 12 दिन में लूट और चोरी की 10 वारदातों के बाद पुलिस के छूटे पसीने
- लूट की घटनाओं के खुलासे को लगाया सर्विलांस टीम को
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: शहर और देहात में एक बार फिर बदमाश पुलिस के लिए मुसीबत बनते दिखाई दे रहे हैं। बदमाशों ने फिर से पुलिस को चुनौती देते हुए 12 दिन में चोरी लूट की कई वारदात को अंजाम दे डाला। इतना ही नहीं बाइक सवार बदमाशों ने लगातार दो दिन देहात क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर दो लाख सत्तर हजार कैश लूट लिया। दो सप्ताह के अंतराल में हुई अपराधिक घटनाओं में पुलिस एक का भी खुलासा नहीं कर पाई। पिछले दो माह की घटनाओं में भी पुलिस को कोई खास सफलता हाथ नहीं लग पाई।
चोरी
- 11 मार्च में लालकुर्ती में बदमाशों ने कार एसेसरीज में लाखों की चोरी
- 12 मार्च में परतापुर में जिलानी गार्डन में इरशाद के बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात नकदी चोरी
- 15 मार्च में कैंट स्टेशन की रेलवे कालोनी निवासी संजय टेक्नीशियन का घर खंगाला, 22 हजार व जेवरात चोरी
- 15 मार्च में लिसाडृी गेट में चोरों ने इमाम का घर खंगाला, पचास हजार व जेवरात चोरी
- 17 मार्च को टीपी नगर में मोबाइल शॉप में चोरी की वारदात
- 22 मार्च की लालकुर्ती में कसेरुखेड़ा में दवा व्यापारी अमित जैन की स्कूटी से दो लाख रुपये उड़ाये
लूट
- 12 मार्च को कंकरखेड़ा न्यू गोविन्दपुरी में बदमाशों ने रमेश चन्द मित्तल की पत्नी से चेन लूटी
- 13 मार्च कि ठौर थाना क्षेत्र में ग्राम असीलपुर निवासी जैद से शाहजहांपुर फतेहपुर नारायण के रजवाहे मार्ग पर बदमाशों ने बाइक लूटी
- 21 मार्च को दौराला क्षेत्र के दुल्हेड़ा मार्ग पर बदमाशों ने हापुड़ निवासी अंकुर से मंगलवार को एक लाख सैंतीस लाख लूटे
- 22 मार्च बुधवार को मुंडाली थाना क्षेत्र सिसौली में एटीएम के पास बाइक सवार बदमाशों ने एटीएम में पैसा डालने वाली
- सिक्योरिटी कंपनी के फ्रेंचाइजी संचालक उदयवीर सिंह तोमर से एक लाख तैंतीस हजार रुपये लूटे।


