Tuesday, May 26, 2026
- Advertisement -

मिलावटी कुट्टू का आटा बना जी का जंजाल

  • कुट्टू के आटे से बने खाद्य पदार्थ खाने से दर्जनों बीमार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: माता के नवरात्रों को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं में आस्था रहती है। नौ दिनों तक माता का वृत रखा जाता है और पूजन के बाद ही वृत खोला जाता है। मान्यता है वृत खोलने के लिए फलों व कुट्टू के आटे से बने खाद्य पदार्थो का ही सेवन किया जाता है। लेकिन जब कुट्टू के आटे में ही मिलावट हो जाए तो मां के भक्तों की आस्था को ठेस पहुंंचना लाजिमी है।

10 23

इतना ही नहीं, ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गौतमनगर में तो मिलावटी कुट्टू के आटे से बनी पकौड़ियां व रोटी खानें से करीब पांच दर्जन से ज्यादा लोग बीमार हो गए। इनमें से 15 बीमारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि बड़ी संख्या में बीमार निजी डाक्टरों के पास पहुंचे और वहां अपना इलाज कराया है। सूचना मिलते ही खाद्य विभाग की टीम नवीन सब्जी मंडी स्थित उस दुकानदार के यहां छापेमारी करने पहुंची

जिसके यहां से मिलावटी कुट्टू का आटा छोटे दुकानदारों को बेचा गया था लेकिन दुकानादर दुकान बंद करके फरार हो गया। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गौतम नगर में उस समय हडकंप मच गया जब एक साथ 50 से 60 लोगों को उल्टियां लग गई।

11 23

इनमें से करीब 15 लोग जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे जहां उन्हें इलाज के भर्ती कर लिया गया। जबकि बड़ी संख्या में मरीज निजी अस्पतालों में इलाज करानें पहुंचे इनमें से कितने लोग अस्पतालों में भर्ती है इसकी पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है।

नवीन सब्जी मंडी से खरीदा गया था कुट्टू का आटा

गौतम नगर के लोगों ने क्षेत्र में ही परचून की दुकान चलाने वाले मोहित के यहां से बुधवार की शाम कुट्टू का आटा खरीदा था। जब लोग बीमार होने लगे तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहित को हिसारत में ले लिया। मोहित से पूछताछ की गई तो उसने बताया नवीन सब्जी मंडी स्थित ओम सांई राम के नाम से थोक की दुकान चलानें वाले दुकानदार महेन्द्र से कुट्टू का आटा खरीदा गया था।

12 24

इसके बाद खाद्य विभाग की टीम पुलिस को साथ लेकर महेन्द्र की दुकान पर छापेमारी करने पहुंची लेकिन वह मौके से फारार हो चुका था। जबकि खाद्य विभाग की टीम ने उसके साथ ही पड़ोस की श्रीचंद जैन की दुकान से खाद्य पदार्थो के सैंपल भरे।

नवीन सब्जी मंडी स्थित ओम सांई राम दुकान पर छापेमारी की गई है। फिलहाल दुकानदार महेन्द्र मौके से फरार हो गया है जबकि उसकी दुकान व श्रीचंद जैन की दुकान से खाद्य पदार्थो की सैंपलिंग की गई है। दुकानदार के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। -शिवकुमार शर्मा, खाद्य निरीक्षक मेरठ

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

एआई पर बदला सैम ऑल्टमैन का नजरिया, बोले- इंसानों की जगह लेना आसान नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन...
spot_imgspot_img